चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी सब टीवी की एक और सौगात

sab tv
कॉमेडी और पारिवारिक चैनल के नाम से पहचान बना चुके टीवी चैनल सब पर अब आपके लिए एक और सौगात लेकर आ रहा है। यह एक छोटे शहर के प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी है, ऐसा नहीं है कि ये प्रेमी जोड़ा अपने प्यार के खातिर अपने परिवार को महत्तव नहीं देता इनके लिए इनका परिवार भी उतना ही जरूरी है जितना की प्यार।

चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी नाम से यह कार्यक्रम 22 अगस्त से शुरू होने वाला है। जिसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रात्रि आठ बजे किया जाएगा। टीवी सिरियल्स में ऐसा पहली बार होगा जब कोई कार्यक्रम भोपाल की पृष्ठभूमी को लेकर बनाया जा रहा है।

इससे पहले आपने गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश को केंद्र में रखकर इस चैनल पर कई धारावाहिक प्रसारित किए जा चुके हैं। इसके मुख्य किरदारों की बात करें तो इसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर दिव्यांका त्रिपाठी और राजेश कुमार आ रहें है जिन्हें आपने मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले में देख चुके हैं।

इस कार्यक्रम में राजेश चिंटू की भूमिका में हैं जबकि चिंकी की भूमिका में दिव्यांका त्रिपाठी हैं। इनकी प्रेम कहानी को दोनों परिवारों के सदस्यों का साथ है लेकिन अड़चन हैं तो चिंटू के दादाजी, जिनकी नज़र में प्रेम विवाह सहीं नहीं है। इस कार्यक्रम में चिंकी की दादी अपनी पोती को प्रेम में सफल होने के लिए नए-नए तरीके सुझाती रहती हैं।

चिंटू और चिंकी की इस प्रेम कहानी में जगत मामा की अहम भूमिका है जिसका किरदार छोटे पर्दे के कलाकार राकेश बेदी निभा रहे हैं। रजत व्यास ने इसकी पटकथा लिखी है तो राजेश खुराना ने इसका निर्देशन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X