कलर्स पर फिर वधू बनेगी बालिका वधू

सोमवार को बालिका वधू मे गाँव के डीएम के रुप मे एक नये किरदार का प्रवेश हुआ। आते ही श्रवन नाम के इस नये किरदार ने सबसे पहले तो एकदम बॉलीवुड स्टाइल में आनंदी की जान बचाई और फिर पूरे जैतसर गाँव के लोगों को अपने अच्छे और सरल स्वभाव के चलते बहुत प्रभावित किया।
पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा खुश हैं आनंदी की दादी सा जो कि अपनी आदर्श बहू आनंदी के लिए किसी आदर्श व्यक्ति की तलाश में हैं। श्रवन के रुप मे तो जैसे उन्हे आनंदी के लिए मनचाहा वर मिल गया है।
अपने पति जगिया के गौरी से शादी कर लेने के बाद भी आनंदी अपने ससुराल में रहकर अपने ससुराल वालों का ख्याल रखती रही है। साथ ही पूरे गाँव के लोगों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी भी निभाई। इतनी सारी तकलीफों से जूझते हुए आनंदी ने अपनी जिंदगी के कई साल गुज़ार दिए हैं।
आखिरकार अब जाकर उसके बेरंग जीवन में एक बार फिर से रंगों की बहार आने वाली है। अब तो बस बेसब्री से इन्तजार है उस पल का जब हमारी चहेती आनंदी फिर से दुल्हन के रुप में नज़र आएगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या पतिव्रता आनंदी जगिया को अपने दिल से निकाल कर श्रवण की होगी?


Click it and Unblock the Notifications