OUCH..बर्थडे पर मांगा था गिफ्ट..लोगों ने की गालियों की बौछार!
टेलिवीज़न के मशहूर सीरियल भारत का वीर पुत्र.. महाराणा प्रताप' में बचपन वाली अजब्दे का किरदार निभाने वाली रोशनी वालिया सुर्खियों में आ गई हैं। अजब्दे को अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेटर्स के घटिया कमेंट्स का शिकार होना पड़ा है। इन कमेंट्स में लोगों ने रोशनी को काफी भला बुरा कहा है।

#BreakUp! टीवी का एक और कपल हुआ अलग..टूटा रिश्ता!
दरअसल 20 सितंबर को रोशनी का बर्थडे है। जिसके लिए रोशनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए अपने घर का एड्रेस डाला और कहा कि जो भी उन्हें बर्थडे ग्रीटिंग्स भेजना चाहते हैं, वो इस पते पर भेज सकते हैं। तो बस..शुरू हो गया भद्दे कमेंट्स का सिलसिला।
रोशनी की इस पोस्ट पर हेटर्स ने उन्हें इतना भला बुरा कह डाला जो हम आपके सामने शब्दों में बयां नहीं कर सकते।रोशनी ने मैसेज में लिखा था, "दोस्तों, यहां मेरा एड्रेस है। आप सभी मुझे बर्थडे पर कहीं और नहीं, बल्कि यहां ग्रीटिंग्स भेज सकते हैं।"
#Exclusive..टाईगर श्रॉफ को नो चैलेंज..ये स्टार नहीं दिखेंगे उनकी फिल्म में!
गौरतलब है कि रोशनी का जन्मदिन 20 सितंबर को है और उन्होंने 21 दिन पहले यानी बुधवार (31 अगस्त) को यह मैसेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कई यूजर्स ने रोशनी के आउटफिट, बॉडी और फिगर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
हालांकि रोशनी के कुछ फैन्स ने उनका बचाव भी किया। रोशनी वालिया फैन्स क्लब की ओर से सफाई दी गई कि रोशनी गिफ्ट नहीं मांग रहीं, बल्कि उनका कहना यह है कि कोई भेजना चाहे तो उनके पते पर भेज सकता है।


Click it and Unblock the Notifications





