अभिनेता अनुपम श्याम की इलाज के लिए आगे आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 20 लाख रुपए की मदद
बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेता अनुपम श्याम इन दिनों किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। 62 साल के अनुपम आईसीयू में एडमिट थे। हाल ही मं श्याम जी के परिवार ने आर्थिक मदद की अपील की थी। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी आर्थिक मदद दी थी। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपम श्याम को इलाज के लिए 20 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपम अब जल्द डिस्चार्ज हो सकते हैं। 'प्रतिज्ञा' में सज्जन सिंह का किरदार निभा कर चर्चा में आए फिल्म एवं टीवी कलाकार अनुपम श्याम उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ के निवासी हैं।

उनके छोटे भाई अनुराग ने कहा कि, मेरे भाई अभी ठीक हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे देंगे। हालांकि डॉक्टरों ने आने वाले कुछ महीनों में अनुपम को किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी है। वह अभी किसी भी ऑपरेशन के लिए बहुत कमजोर है, इसीलिए अभी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टर ने मना किया है। इसमें 40 लाख तक का खर्च आएगा।
बहरहाल, उत्तर प्रदेश सरकार की मदद के बाद स्तिथि में कुछ सुधार है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया भी अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे आए। उनके इलाज के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।


Click it and Unblock the Notifications











