सब टीवी के चिड़ियाघर से अंगूरी भाभी को रिप्लेस करने आईं ये एक्टर!
खबर थी कि शिल्पा शिंदे के भाबीजी घर पर हैं, छोड़ने के बाद तपस्या यानि रश्मि देसाई उन्हें रिप्लेस करेंगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब शो की प्रोड्यूसर ने खुलासा किया है कि अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंगी शुभांगी अत्रे।
शुभांगी कसौटी ज़िंदगी की और कस्तूरी जैसे शो में दिख चुकी हैं और इससे पहले वो चिड़ियाघर में कोयल का किरदार निभा रही हैं। दिलचस्प ये है कि सब टीवी के इस शो पर भी उन्होंने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था।
[इस सुपरहिट टीवी जोड़ी के बिना आएगा शो का धमाकेदार सीज़न 2!]
और अब दोबारा शुभांगी शिल्पा को रिप्लेस करने जा रही हैं। हालांकि शिल्पा शो में लौटने को तैयार थीं लेकिन केवल तब जब चैनल उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।
शिल्पा के सारे इल्ज़ाम पर शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने शिल्पा शिंदे के हर इल्ज़ाम का जवाब दिया है। बेनिफर ने ये भी कहा कि अगर पूरे यूनिट को उनसे कोई दिक्कत है तो वो फिर दिक्कत शिल्पा में है।
जानिए बेनिफर ने किए क्या खुलासे -


Click it and Unblock the Notifications











