Shock..6 साल लगातार सुपर हिट..महा ट्विस्ट के बाद 8 साल का लीप..
लोकप्रिय कॅामेडी शो चिड़िया घर जल्द ही लंबे समय का लीप लेने जा रहा है। वो भी नए ट्विस्ट के साथ। यहां देखें।
टीवी के ऐसे बेहद कम शो होते हैं जो कि लीप के बाद हिट होते हैं। कई लोकप्रिय टीवी शो में ट्विस्ट और टर्न काम ना आने पर उनमें लीप का आइडिया इस्तेमाल किया जाता है।
अब लीप वाले शो की फेहरिस्त में एक नया शो शामिल होने जा रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तरह ही चिड़िया घर कई सालों से टीवी के सबसे लंबे कॅामेडी शो में शामिल है।
2011 में इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। तकरीबन 6 साल बाद यह शो लीप लेने जा रहा है।इस शो में आठ साल का लीप लिया जाएगा। लीप के बाद घोटक और कोयल के बेटे और बेटी से इस शो की कहानी आगे बढ़ाई जाएगी।

इसके साथ इस शो का समय भी बदल दिया जाएगा।यह शो 9 बजे की बजाए 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस महीने यह शो लीप ले सकता है।
गौरतलब है कि हाल फिलहाल टीवी के ऐसे कई शो हैं जिन्हें लीप लेना पड़ा। लेकिन लीप के बाद यह सभी शो टीआरपी की मार झेलते हुए नजर आए। लीप का आइडिया दर्शकों के लिहाज से फ्लॅाप ही रहा है।
यहां देखें उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications