BB 16 Exclusive : छोटी सरदारनी की इस एक्ट्रेस का खुलासा, क्यों हुई Nimrit kaur डिप्रेशन का शिकार?

Nimrit Kaur Ahluwalia Depression: बिग बॅास 16 की कंटेस्टेंट निम्रत कौर अहूवालिया शो में सलमान खान के सामने खुद के डिप्रेशन के शिकार होने का जिक्र कर चुकी हैं। वह शो में इसे लेकर रोती हुईं और परेशान दिखाई दी हैं। हालांकि यह अभी तक कोई नहीं जान पाया है कि निम्रत के डिप्रेशन में रहने की वजह क्या रही है? छोटी सरदारनी फेम जीनल जैन ने इस बारे में फिल्मीबीट से खास बातचीत की। जीनल जैन और निम्रत की पहली मुलाकात छोटी सरदारनी शो पर हुई थी।
दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। जीनल जैन से यह सवाल किया गया कि क्या निम्रत कौर डिप्रेशन बीमारी का शिकार पहले से हैं और क्या इसके पीछे की वजह आपको पता है? इस बारे में बात करते हुए जीनल जैन ने कहा कि छोटी सरदारनी शो के दौरान भी कई दफा निम्रत कौर की तबीयत खराब हुआ करती थी। ऐसा नहीं है कि केवल बिग बॅास 16 के अंदर रहकर वह दिखा रही हैं। वह शो में काफी रियल हैं। जीनल ने आगे कहा कि छोटी सरदारनी जैसे बड़े शो में वह लीड की भूमिका निभा रही थीं।
लीड के लिए बहुत भार होता है। 28 दिनों तक लगातार शूट करना होता है। देखा जाए तो हमारी ह्यूमन बॉडी है बहुत अधिक थकावट हो जाती है। उस समय पर भी वह बहुत चीजों का सामना कर रही थी। वो तब भी काफी बार बीमार रहती थीं। हालांकि जीनल ने कहा कि मुझे इसके पीछे की वजह नहीं पता। बिग बॅास 16 को जीनल लगातार देख रही हैं।
वह निम्रत को ही अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट मानती हैं। उन्होंने कहा कि निम्रत का गेम मजबूत है। लीडरशिप वाली खूबी है। अभी उसे बहुत आगे जाना है। निम्रत आगे और अच्छा कर सकती है। मुख्य चीज है कि वो फेक नहीं है। रियल लाइफ में वो जैसी है वो वैसी ही हैं। विनर के तौर पर मैं अफकोस निम्रत कौर को देख रही हूं। आपको बता दें कि निम्रत कौर अहलूवालिया एक्ट्रेस होने के साथ वकील भी हैं। साल 2018 में निम्रत कौर मिस इंडिया ब्यूटी पेंजेट के टॅाप 12 में शामिल थीं। निम्रत कौर को मोटापे के कारण भी काफी ट्रोल होना पड़ा था। जिसका उन्होंने हिम्मत से सामना किया।


Click it and Unblock the Notifications











