'छोटा भीम' से हो रही मोटी कमाई

सोमवार को यहां एक अधिकारी ने कहा कि यह भारत में टून व्यापार स्टोर की श्रृंखला लांच करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। इसकी अब भारत में अपने विशिष्ट लाइसेंस का विस्तार करने और देशभर में ग्रीन गोल्ड स्टोर ब्रिकी विभाग बनाने की योजना है।
उनके मुताबिक, छोटा भीम खिलौनों की बढ़ रही मांग को पूरा करने के लिए इस वर्ष 50 (मौजूदा 27) स्टोर का आंकड़ा पाने के लिए 23 नए ग्रीन गोल्ड स्टोर्स की स्थापना की जाएगी।
वर्मा ने कहा, "मात्र दो आउटलेट्स और 10 उत्पादकों से शुरू हुए इस उत्पाद के वर्तमान में भारत में 27 स्टोर्स हैं। यह मार्च, 2014 तक 50 तक हो जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











