इस गर्मी में 'छोटा भीम' का नया रूप
'छोटा भीम' के दूसरे संस्करण 'छोटा भीम एंड द थ्रोन ऑफ बाली' के प्रचार पर खास जोर रहेगा। इसके लिए इसके निर्माता ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के साथ गठजोड़ किया है।
इस श्रृंखला की पहली फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ द दमयान' 2012 में प्रदर्शित हुई थी। लेकिन यह टिकट खिड़की पर बेहतर कमाई नहीं कर पाई। इसीलिए निर्माताओं ने दूसरे संस्करण की कमान वाईआरएफ को सौंपने को सोची।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजीव चिलका आश्वस्त हैं कि नई फिल्म सफल होगी।

उन्होंने कहा, "हम इस बार एक नए चरित्र अर्जुन को भी ला रहे हैं। भीम को एक नया दोस्त मिलेगा।"
यह एनिमेशन फिल्म तीन मई को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications