दीया और बाती हम : OMG..ये कौन करने वाला है सुसाइड!

By Shivani Verma

स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम के खत्म होने की तारीख नज़दीक आती जा रही है। अब जितने एपिसोड्स बचे हैं उन्हीं को इंट्रस्टिंग बनाने की कोशिश की जा रही है।

diya aur baati hum

जानाकारी के अनुसार आगे आने वाले एपिसोड्स काफी इंट्रस्टिंग होने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सूरज की बहन छवि सुसाइड करने की कोशिश करेगी।

जैसा कि आप जानते हैं कि सूरज के पैरालाइज़ होने के बाद राठी मिष्ठान भंडार पर मानों मुसीबतों का पहाड़ ही टूट गया है। ऐसे में सूरज की दुकान संभालने के लिए संध्या ने आईपीएस की नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया है और पूरी तरह से सूरज की दुकान संभालने में जुट गई है। इसमें संध्या का साथ भाभो भी दे रही हैं।

ऐसे में राठी मिष्ठान भंडार का दुशमन बनकर आए दीपिन के साथ छवि मिल चुकी है और संध्या को हराने की पूरी कोशिश में है। लेकिन संध्या तो संध्या है, हार कैसे सकती है।

लेकिन जल्द ही खुलासा होने वाला है कि छवि 10 लाख के कर्ज में डूबी हुई है। ये सब परिवार के सामने आने के डर से छवि अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लेगी। वहीं सूत्रों की मानें तो जब छवि खुद को फासी लगा रही होगी तो तभी सूरज और संध्या वहां आ जाएंगे छवि को बचाने के लिए।

[#PreWedding: दिव्यांका की इन तस्वीरों से हो जाएगा प्यार..]

आपको बता दें कि ये सीरियल इसी साल 15 अगस्त को खत्म हो जाएगा। शो की टीआरपी कम होने के कारण इसके निर्माता ने शो को बंद करने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X