ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद छवि मित्तल ने शेयर किया VIDEO, बोलीं- दर्द जो मुझे याद दिलाता है
टीवी और वेब सीरीज शो की एक्ट्रेस छवि मित्तल की तबीयत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। मिली जानकारी अनुसार छवि मित्तल की हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई है। छवि मित्तल ने कुछ ही दिन पहले यह जानकारी दी है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं।
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद छवि मित्तल ने अपनी सेल्फी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जब एनेस्थिसियोलॅाजिस्ट ने मुझे अपनी आंखें बंद करने और कुछ सकारात्मक सोचने के लिए बोला है। छवि ने आगे लिखा है कि मैंने देखा कि मेरी सुंदर ब्रेस्ट पूरी तरह से हेल्दी है, फिर मैं सर्जरी के लिए चली गई।

अगली बात जो मुझे पता है कि मैं कैंसर फ्री हो गई हूं। छवि ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि सर्जरी 6 घंटे तक तली। कई प्रोसेस किए गए। फिलहाल इसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब यह बेहतर होने वाला है। सबसे बुरा समय खत्म हो गया है। आपकी प्रार्थनाएं मेरे साथ थीं।
मुझे अब और उनकी जरूरत है। क्योंकि मैं अभी बहुत दर्द में हूं। दर्द, जो मुझे उस बड़ी लड़ाई की याद दिलाता है। जिसे मैंने अभी-अभी अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ जीता है। मेरे साथ बने रहने के लिए आप लोगों का धन्यवाद। आपके संदेशों ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। प्रार्थनाएं बंद मत करो।
इसके बाद छवि ने अपने पति के लिए लिखा है कि आखिर में लेकिन सबसे जरूरी। मैं ये बिना तुम्हारे पागलपन के नहीं कर सकती थी। मोहित हुसैन। फिर कभी आपकी आंखों में आंसू नहीं देखना चाहती। बता दें कि छवि मित्तल ने कैंसर की जानकारी 16 अप्रैल को शेयर की थी। सर्जरी से पहले छवि मित्तल अस्पताल में पति के साथ डांस करती हुई भी दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications
