पीरियड्स के पहले दिन ही उठा लिया 110 किलो वजन, हुई ऐसी हालत? ब्रेस्ट कैंसर से उबरी है एक्ट्रेस!

chhavi mittal

एक्ट्रेस छवि मित्तल के बारे में भला कौन नहीं जानता है। वो भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं थीं और काफी समय तक इलाज चला था। हालांकि अभिनेत्री ने कैंसर से जंग जीत ली है और इस वक्त सुकून की जिंदगी बिता रही हैं।

कैंसर से उबरने के बाद छवि मित्तल को रोजाना जिम में पाया जाता है। इस वक्त जो खबरें सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है। छवि मित्तल ने एक पोस्ट के साथ बताया था कि उन्होने अपने पीरियड के पहले ही दिन 100 किलो से ज्यादा वजन उठा लिया था।

छवि ने लिखा, "आज मेरे पीरियड का पहला दिन है। मुझमें ऊर्जा की कमी है। यहां मैं 110 किलो वजन उठा रही हूं और संघर्ष सच है। लेकिन कम शक्ति यह पीरियड्स के कारण नहीं है! यह कल कार्ब ओवरलोड और गर्मी और कम पानी पीने के कारण है।''

आगे के बोलीं छवि

छवि मित्तल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इसके साथ उन्होने आगे लिखा, ''अगर आप कम एनर्जी महसूस कर रहे हैं तो इसका कारण पीरियड्स नहीं है बल्कि एक खराब लाइफस्टाइल है। मुझे ये इसलिए पता है क्योंकि करीब 30 साल से मुझे पीरियड्स आ रहे हैं। पीरियड्स की हालत हर एक बॉडी में अलग होती है। आपको कैसा महसूस होता है ये आप जानती होंगी। पीरियड्स को ब्लेम करना गलत है क्योंकि ये हमारे शरीर की सबसे सुंदर चीज है।'' छवि मित्तल का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

टीवी सीरियल्स

छवि मित्तल एक मशहूर टीवी स्टार हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। उन्होने तुम्हारी दिशा, घर की लक्ष्मी बेटियां और एक चुटकी आसमान जैसे सीरियल्स में शानदार काम किया है। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है। छवि को कैंसर से जंग जीतने के लिए लोग अक्सर बधाई देते रहते हैं। देखने वाली बात होगी कि वो अब किस सीरियल का हिस्सा बनती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chhavi mittal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X