फार्म हाउस में घुसकर नशे में धुत शराबी ने टीवी एक्ट्रेस के साथ की गंदी हरकत, पति ने लिया एक्शन

Chhavi Mittal

Chhavi Mittal: कैंसर से जंग जीतने के बाद टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल एक बार फिर से अपने परिवार के साथ खुश दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस बीच छवि मित्तल के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने एक्ट्रेस को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। छवि मित्तल इन दिनों अपने फार्महाउस का काम संभाल रही है। वहां का रेनोवेशन करवा रही हैं।

लेकिन यहां पर एक्ट्रेस का सामना एक शराबी से हो गया। छवि और उनके पति को इस शराबी वर्कर ने धमकी भी दी।छवि अपने निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी वीडियो के जरिए यू ट्यूब पर शेयर करती रहती हैं। छवि ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में भी यूट्यूब चैनल के जरिए बताया है। छवि अपने इस वीडियो में फार्महाउस पर नजर आ रही हैं।

फार्महाउस पर छवि कफी पैसा खर्च कर रही हैं। उन्होंने बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल और खुद के लिए जिम भी तैयार कर लिया है। इस वीडियो में छवि के पति मोहित बताते हैं कि उन्होंने अपने फार्महाउस के केयर टेकर को निकाल दिया है। क्योंकि वह शराब पीकर आया था। नशे में वह पूरी तरह से डूबा हुआ था। वर्कर ने कुछ घंटे सो जाने का बहाना बनाया ।

यह उसका नशा उतारने का तरीका था। कुछ समय बाद केयरटेकर ने छवि मित्तल और मोहित पर अपना गुस्सा जाहिर किया।उसने कहा कि वह फार्महाउस पर किसी को काम नहीं करने देगा। केयरटेकर ने कहा कि मैं देखता हूं कौन आता है इधर काम करने के लिए। यह सुनने के बाद मोहित ने तुरंत उस केयर टेकर को काम से निकाल दिया।

आपको बता दें कि छवि मित्तल को हाल ही में अपनी कैंसर की बीमारी का पता चला। उन्होंने इसके लिए सर्जरी करवाई और पूरे हौसले के साथ फिर से काम पर वापसी की। छवि और मोहित की शादी साल 2004 में हुई। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। छवि ने बंदिनी, तुम्हारी दिशा टीवी शो के साथ एक विवाह ऐसा भी फिल्म में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X