..................... लॅाकडाउन में चेतन हंसराज ने सहकारी भंडार से खरीदा राशन Chetan hansraj talk about struggling in the lockdown due to financial issue - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में मैंने अपनी पत्नी के साथ जाकर सहकारी भंडार से चावल और दाल खरीदा- चेतन हंसराज का खुलासा

By Filmibeat Desk

कोरोना लॅाकडाउन को एक साल हो गया है। ऐसे में पिछले साल में आर्थिक परेशानी का दर्द कोरोना के माहौल को और भी ज्यादा दर्दनाक बना गया। आम से लेकर खास तक हर कोई कोरोना के कहर के दौरान प्रभावित हुआ। कलाकारों को भी पैसे नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसमें एक नाम शामिल रहा है चेतन हंसराज का।

चेतन हंसराज इन दिनों मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 में विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। चेतन ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि साल 2020 उनके लिए काफी मुश्किल रहा। काम ना मिलने के कारण उन्हें पैसे की कमी झेलनी पड़ी। साथ ही उन्हें पेमेंट भी समय पर नहीं मिली।

Chetan hansraj

चेतन ने बताया कि मुझे याद है कि लॅाकडाउन के दौरान मैं और मेरी पत्नी सहकारी भंडार गए और 10 किलोग्राम चावल और दाल खरीदी। हमने स्टॅाक खत्म नहीं किया। केवल तेल और भोजन जैसे बुनियादी सामान का स्टॅाक किया।

हम तो भी इस पर बैठ कर सोच सकते हैं। लेकिन जो लोग अकेले रहते थे उनके लिए ये काफी मुश्किल रहा होगा। हमारे पास बात करने के लिए फिर भी परिवार था। मुझे लगता है कि हमें जीवन में जो कुछ भी मिला है उसके लिए आभारी होना चाहिए। आपको बता दें कि लॅाकडाउन के दौरान पैसे ना होने के कारण ये सभी स्टार्स डिप्रेशन से गुजरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X