Chef Kunal kapoor क्रूरता के आधार पर पत्नी से लेंगे तलाक, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Chef Kunal Kapoor gets divorce on the ground of cruelty: कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके शेफ कुणाल कपूर अपने बेहतरीन खाने के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों हेडलाइन्स में हैं। दरअसल मंगलवार को हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक कुणाल कपूर अब क्रूरता के आधार पर पत्नी से तलाक ले सकते हैं। कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। जब फैमिली कोर्ट ने तलाक देने से इनकार कर दिया था तब हाई कोर्ट ने कहा कि कानून में साफ है कि सार्वजनिक रूप से जीवनसाथी के खिलाफ लापरवाहीभरा, निराधार और अपमानजनक आरोप लागाना क्रूरता है। जिसके आधार पर वे तलाक ले सकते हैं।
कोर्ट ने कही ये बात
आपको बता दें कि इस फैसले को जस्टिस सुरेश कुमार और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सुनाते हुए यह कहा कि अगर आपके जीवनसाथी का एक दूसरे के प्रति इस तरह का स्वभाव है। तो यह विवाह के मूल भावनाओं का निरादर करती है। और इस वजह से दोनों को एक साथ रहकर यातना सहने के लिए बाध्य नहीं होना चाहिए। यानी कि कोर्ट ने साफ कहा कि उनकी पत्नी को पति की गरिमा की परवाह ही नहीं है और ना ही वह उसके लिए सहानुभूति रखती हैं। ऐसे में असर दोनों के रिश्ते पर पड़ता है। दोनों को रिश्ते में रहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। ऐसे में कोर्ट ने कुणाल को तलाक लेने की अनुमति दी है।
15 साल बाद ले रहे तलाक
शेफ कुणाल कपूर ने साल 2008 में शादी की थी और 2012 में बेटे का जन्म हुआ। शेफ कहते हैं कि उनकी पत्नी ने कभी भी उनके माता पिता का कभी भी सम्मान नहीं किया। हमेशा उन्हें अपमानित किया है। वहीं कुणाल कपूर की पत्नी ने भी उनपर कई आरोप लगा। उनकी पत्नी ने दावा किया था कि वे एक वफादार पत्नी रहीं, लेकिन कुणाल ने उन्हें अंधेरे में रखा और तलाक लेने के लिए फर्जी कहानियां बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











