#Promo...श्वेता के कई हॉट लुक को पछाड़ देगा ये अंदाज़..
टेलिवीज़न पर काफी समय बाद वापसी करने वाली श्वेता प्रसाद का चंद्रनंदिनी में नए लुक की तस्वीर तो आपने देख ही ली है। अब इसके बाद हम आपको दिखाने जा रहे हैं इस सीरियल का पहला प्रोमो, जिसमें श्वेता प्रसाद का ये अंदाज़ वाकई में कमाल का लग रहा है।

हाल ही में चैनल स्टार प्लस पर सीरियल 'चंन्द्र नंदनी' का प्रोमो दिखाया गया। जिसमें श्वेता बासु प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। स्टार प्लस पर आने वाला एकता कपूर का ये सीरियल एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित होगा।
आपको बता दें कि एकता कपूर का ये सीरियल स्टार प्लस पर चल रहे सीरियल 'सिया के राम' की जगह लेगा। जो अक्टूबर के महीने में खत्म हो रहा है।
सेक्स रैकेट में फंसी थी ये एक्ट्रेस..इस टीवी शो में आएंगी नज़र, देखें FIRST LOOK!
गौरतलब है कि इस शो की शूटिंग सेट पर नहीं, बल्कि रीयल लोकेशंस पर की जाएगी। यह शूटिंग पटना (बिहार) में की जाएगी, जहां मगध और पाटलिपुत्र एक्सिस्ट हैं।
टीवी पर पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे ऐतिहासिक किरदारों को निभा चुके रजत टोकस 'चन्द्रनंदिनी' में चन्द्रगुप्त मौर्य का रोल करते नजर आएंगे। वहीं, श्वेता बसु का रोल शो में नंदिनी का होगा।
ट्वीट के बाद हुआ विवाद..कपिल ने कहा सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई!
आपको बता दें कि टीवी पर 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल और बॉलीवुड में 'मकड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आईं श्वेता को अगस्त 2014 में हैदराबाद में एक सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल नीचे वीडियो में देखें सीरियल का पहला प्रोमो..


Click it and Unblock the Notifications