..................... check out the new look of Ankita Lokhande - Hindi Filmibeat

जलते-जलते बची थी ये एक्ट्रेस..अब सामने आया नया लुक!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी इनकी निजी जिंदगी तो कभी इनका एक से बढ़कर एक फोटोशूट इन्हें सुर्खियों में बनाए रखने के लिए काफी होता है। हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Ankita

इन तस्वीरों में इनका नया लुक वाकई में कमाल का लग रहा है। तस्वीरों को देखकर अंकिता का मेकओवर साफ दिखाई दे रहा है। अंकिता अपने नए हेयरकट में काफी अच्छी लग रही हैं।

#Stardom: ये टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस लिस्ट में शामिल!

आपको बता दें कि इससे पहले भी अंकिता ने अपने अलग-अलग अवतारों में तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उनका ये अवतार काफी अच्छा लग रहा है।

सीरियल पवित्र रिश्ता में सीधी साधी और संस्कारी लड़की का रोल करने वाली अंकिता का ये लुक देखकर आप सभी हैरान भी रह जाएंगे।

बिकिनी के बाद अब मौनी रॉय का ये लुक..बेहद हॉट!

आपको बता दें कि हाल ही में अंकिता से साथ एक हादसा भी हो गया था। अंकिता के बेडरूम में आग लग गई थी, जिसकी चपेट में खुद अंकिता भी आ गई थीं। इस दौरान अंकिता के गला और हाथ भी जल गया था।

अंकिता मुंबई सबर्बन स्थित अपने अपार्टमेंट में अकेली रहती हैं। बताया जा रहा है अंकिता ने अपने कमरे में अरोमा कैंडल जलाई थी, और गलती से कैंडल से परदों में आग लग गई।

इस टीवी एक्ट्रेस के बेडरूम में लगी आग..खुद भी आईं चपेट में

कुछ ही पलों में आग उनके बेडरूम में फैल गई। इस आग को फैलने से रोकने के दौरान अंकिता खुद को जला बैठीं। उन्होंने इस बारे में कहा कि भगवान का शुक्र है कि मेरा चेहरा नहीं जला!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X