Charu Asopa: अभिनेत्री अपने पति राजीव सेन और बेटी के साथ निकली डे आउट पर तो, फैंस हुए कंप्यूज

Charu Asopa: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा हमेशा ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने पति राजीव सेन संग चारु का क्या रिश्ता है फैंस इसको लेकर हमेशा ही कंप्यूज रहते ही हैं। हाल ही में, चारु असोपा ने अपने यू-ट्यूब चैनल से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी बेटी जियाना को पापा राजीव के साथ एक डे-आउट पर ले जाते हुए देखा गया।
दरअसल बात ऐसी है कि, टीवी कपल चारु असोपा और राजीव सेन पिछले साल अपने बनते-बिगड़ते रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी हुई है और फिलहाल अलग रह रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर जो कपल का वीडियो सामने आया है उसमें कपल डे आउट करते दिख रहेहैं। अपने डे आउट के लिए चारु ने एक ब्लू कलर का आउटफिट पहना था, वहीं जियाना पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं।
इस वीडियो के लास्ट में चारु ने कुछ लोगों के उन कमेंट्स का भी जिक्र किया, जिनमें उनकी बेटी को अभी तक 'बात नहीं करने' के लिए जज किया गया था। चारु ने उन्हें ज़ियाना को अपना समय देने के लिए कहा, क्योंकि सभी बच्चे एक जैसे नहीं होते हैं।
चारु ने अपने वीडियो में बताया कि लोग उनकी बेटी जियाना को अभी तक बात नहीं करने पर जज करते हैं। इस पर चारु ने कहा मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हर बच्चा अलग होता है, जैसे हर मातृत्व अलग होता है। ऐसा नहीं है कि जियाना बिल्कुल नहीं बोलती। वह मम्मा, दादा, टाटा जैसे शब्द बोलती है।


Click it and Unblock the Notifications