Charu Asopa ने एक्स पति के साथ निभाईं सारी रस्में, कपल बनकर गणपति बप्पा को लाईं घर, खुशी से झूमीं जियाना

Charu Welcomes Ex Husband Rajeev Sen and Mother-in-law: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों अपने ऑन-स्क्रीन रोल्स से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी गणपति उत्सव, जब चारु ने अपने बीकानेर वाले घर पर एक्स-हसबैंड राजीव सेन और अपनी एक्स-सास को ना सिर्फ इनवाइट किया, बल्कि ढोल-नगाड़ों के साथ उनका ग्रैंड वेलकम भी किया।
अब सोचिए - तलाकशुदा कपल और एक्स-सासू मां एक ही छत के नीचे... और ऊपर से ढोल-नगाड़े, फूलों की बारिश और बेटी जियाना की मुस्कान। भाई, ऐसा नजारा तो किसी टीवी सीरियल में भी कम ही देखने को मिलता है!
ढोल, नगाड़े और फूलों की बारिश
गणपति की स्थापना के मौके पर जब राजीव अपनी मां के साथ पहुंचे तो चारु ने उन्हें तिलक लगाकर स्वागत किया। माहौल में चार चांद तब लगे जब ढोल-नगाड़ों की थाप पर राजीव ने चारु पर फूलों की बारिश कर दी। मानो पुराने गिले-शिकवे भूलकर दोनों ने फिर से रिश्तों की मिठास महसूस की हो।
छोटी जियाना अपने पापा और दादी को देख कर इतनी खुश हुई कि तुरंत गले लग गई और ढोल की थाप पर नाचना शुरू कर दिया। पूरा घर फैमिली बॉन्डिंग और फेस्टिव वाइब्स से गूंज उठा।
चारु ने व्लॉग में दिखाई झलक
चारु ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर को पूरी तरह री-डेकोरेट किया। डाइनिंग टेबल हटाई गई, फर्नीचर की सेटिंग बदली गई और मेहमानों यानी राजीव और सास के लिए आरामदायक इंतजाम भी किए गए।
अब लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ गणपति उत्सव था या फिर "रीयूनियन का ट्रेलर"? क्योंकि जिस तरह से चारु ने राजीव और सास का ध्यान रखा, वो देखकर कई फैंस कंफ्यूज हो गए कि कहीं दोनों के बीच फिर से नजदीकियां तो नहीं बढ़ रही?
टीवी से ज्यादा छा गया यूट्यूब
टीवी की पॉपुलर बहू चारु असोपा 'मेरे अंगने में', 'अकबर का बाल बीरबल' और 'जीजी मां' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब वह अपने यूट्यूब व्लॉग्स से भी फैंस का दिल जीत रही हैं। फेस्टिव सीजन से लेकर पर्सनल लाइफ तक, चारु हर पल शेयर करती हैं और यही वजह है कि उनका चैनल भी लगातार ट्रेंड में रहता है।
चारु की पर्सनल लाइफ
चारु की शादी साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2023 में इनक तलाक हो गया। हालांकि, तलाक के बाद भी चारु और राजीव अक्सर साथ नजर आते हैं। लेकिन समय-समय पर एक-दूसरे पर इल्जामों की बारिश भी करते हैं। लेकिन गणपति उत्सव पर दोनों का मिलन देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
कुछ लोग कह रहे हैं - "वाह, यही है असली भारतीय परंपरा, जहां रिश्ते तलाक के बाद भी जिंदा रहते हैं।"
तो वहीं कुछ यूजर्स मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं - "ये फैमिली ड्रामा तो किसी डेली सोप से भी ज्यादा मजेदार है।"


Click it and Unblock the Notifications











