..................... Charu Asopa was getting anxiety on the day of divorce, fans were shocked by sharing the video - Hindi Filmibeat

तलाक के दिन चारु असोपा का हाल था कुछ ऐसा, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने फैन्स को किया कंफ्यूज

Charu Asopa

चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का रिश्ता काफी वक्त तक कठिनाइयों से जूझता रहा। आखिरकार 4 साल के बाद यानी कि 8 जून 2023 को उनका रिश्ता खत्म हो गया और दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि राजीव और चारू असोपा की एक बेटी है जिसका नाम जियाना है। लेकिन हाल ही में चारू असोपा ने एक व्लॉग शेयर किया जिसमें वह कोर्ट जाती हुई नजर आई।

तलाक के दिन चारू असोपा को हुई एंग्जाइटी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि व्लॉग में वह कोर्ट जाने से पहले कैसा महसूस कर रही थी? उन्होंने इस वीडियो में अपने एक्स हसबैंड यानी कि राजीव सेन के साथ है रिश्ते पर भी बात की और कहा कि "हम दोनों ही कोर्ट जा रहे हैं। जियाना अभी घर पर है और मुझे थोड़ी एंग्जाइटी भी हो रही है। मैं जानती हूं कि मैं सही कर रही हूं और मेरे ख्याल से एंजाइटी तो सभी को होती ही है।"

माता-पिता बनकर रहेंगे चारु और राजीव

जब चारू असोपा और राजीव सेन का तलाक हुआ तो एक्ट्रेस में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "तलाक हो चुका है। राजीव हमेशा ही जियाना के पिता बनकर रहेंगे और जब चाहे अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारू असोपा और राजीव के रिश्ते भले ही खराब हो गए हो लेकिन उनके सास और ससुर के साथ-साथ अपनी ननद सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं। उन सभी लोगों को जियाना से भी काफ़ी प्यार है।

मीडिया में दोनों ने एक दूसरे पर लगाए थे गंभीर आरोप

कई बार देखने को मिला है कि चारु अपनी बेटी जियाना को उसके दादा-दादी के पास घर में छोड़ जाती है। जिससे कि वह अपनी पोती के साथ में टाइम स्पेंड कर सकें। चारू असोपा और राजीव सेन दोनों ही कहते हैं कि वह अपनी बेटी के लिए हमेशा साथ में आएंगे और माता-पिता बनकर रहेंगे। हालांकि दोनों ने इस शादी को बचाने की काफ़ी कोशिश की लेकिन फिर भी यह रिश्ता बच ना सका। दोनों नहीं एक दूसरे पर मीडिया में काफी गंभीर आरोप लगा दिए थे।

Read more about: charu asopa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X