पति से तलाक के ऐलान के बाद Charu Asopa को नहीं मिल रहा घर, एक कमरे के फ्लैट में कर रहीं गुजारा

Charu Asopa On Finding House: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पति से तलाक लेने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं, जिसके बाद उनकी मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
चारु असोपा टेलीविजन इंडस्ट्री में एक प्रमुख नाम हैं और सालों से हिट शो करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है और कई अनोखे किरदार भी निभाए हैं। चारु ने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहीं पर वो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी की झलक भी दिखती हैं। उन्होंने 2019 में राजीव सेन के साथ शादी के बंधन में बंधी और हाल ही में यह जोड़ी कुछ परेशानियों के चलते अगल होना चाहती है। फिलहाल चारु असोपा अपनी बेटी जियाना के साथ अलग रहती हैं।
हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में चारु असोपा ने शेयर किया कि वह अपने और अपनी बेटी के लिए एक अच्छा घर खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कुछ दिनों पहले, अपने चैनल पर नियमित रूप से व्लॉग शेयर करने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि वह लगातार अपने लिए एक अच्छा घर ढूंढ़ रही हैं क्योंकि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है। इस वक्त चारु 1 बीएचके में रहती हैं और अपनी बेटी के साथ रहने के लिए 2-बीएचके में जाना चाहती हैं।
Recommended Video
मुंबई में घर ढूंढना कितना मुश्किल है, इस बारे में बात करते हुए, चारू ने बताया, "घर खोजने से लेकर शिफ्टिंग तक, मुंबई में यह आसान नहीं है। मैं घरों की तलाश कर रही हूं और यह मेरे लिए कठिन हो रहा है। मैं हर दिन बाहर जाती हूं और घर की तलाश करती हूं और यह रूटीन काफी बिजी होता है मेरे लिए।
चूंकि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है, चारू कम से कम 2-बीएचके अपार्टमेंट में जाना चाहती हैं क्योंकि एक कमरा उनकी बेटी के खेलने के कमरे के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल मदर होने के कारण घर ढूंढना मुश्किल है। चारू ने यह भी बताया, "दो चीजें हैं। पहले आप एक एक्ट्रेस हैं फिर आप सिंगल मदर हैं। यह भी एक समस्या है। एक्टर्स को मुंबई में घर नहीं मिलेगा तो और कहां से मिलेगा? मुझे एक फ्लैट पसंद आया, लेकिन वे बहुत रूढ़िवादी थे। उन्हें पता चला कि मैं सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी। यह बात जानकर वो लोग काफ परेशान हो गए।


Click it and Unblock the Notifications