रोते हुए Charu Asopa बोलीं: 11 महीने Rajeev बेटी से दूर, पैसा- सुष्मिता सेन के नाम का फेम नहीं चाहिए

Charu Asopa, Rajeev sen, Sushmita Sen

चारू असोपा और राजीव सेन ने हाल ही में अपनी बेटी का जन्मदिन साथ में सेलिब्रेट किया। इस बीच चारू असोपा ने एक इंटरव्यू में अपने शादी की कड़वाहट को सामने रख दिया है। चारू असोपा ने बताया है कि उन्होंने इस शादी को बहुत संभालने की कोशिश की। लेकिन उनके लिए अब पानी सिर के ऊपर से जा चुका है। चारू ने कहा कि राजीव का एक स्वभाव है कि कोई भी समस्या होने पर वो बात नहीं करते हैं। वह सामान उठाकर चले जाते हैं। लॉकडाउन के दौरान राजीव गायब हो गए थे।

मैं काम नहीं कर रही थी। मेरे लिए वो काफी डिप्रेशन वाला माहौल था। मेरे लिए दिल टूटने वाला था। राजीव ने मुझे ब्लॉक किया हुआ था. दिल्ली में उनका घर है, मैंने उनके वॉचमैन को कॅाल किया। राजीव ने अपने वॉचमैन से कहा कि मेरी वाइफ को एंटरटेन नहीं करना। आर जे सिद्धार्थ कनन से बातचीत में चारू ने आगे कहा कि आखिरी महीने हम अलग होने वाले थे।

भगवान को कुछ और मंजूर था। फैमिली कोर्ट में मैं जाने वाली थी। रात में हम दोनों ने बात करना शुरू किया। भावुक होकर हम एक पेज पर थे। हम दोनों ने एक दूसरे से वादा किया और अपने वकील मैसेज किया कि हम यह नहीं कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय बात रिपीट होने लगी चीजें।

मुझ पर शक करते थे-राजीव

मुझ पर शक करते थे-राजीव

वह आगे कहती हैं कि मैंने खुद को संभाला और ऑडिशन देने गईं। मेरे शो अकबर-बीरबल के को एक्टर को राजीव ने मैसेज कर मुझसे दूर रहने के लिए बोला।। फिर प्रोडक्शन पर बात गई और मेरा शो छूट गया। वो घर छोड़कर ऐसे जाते थे, कि रात को हम सोते थे और सुबह वह सामान लेकर चले जाते थे। कई बार रूम बंद होता था। मुझे लगता था कि वो बाहर आयेंगे। फिर रूम खोलकर देखती थी तो वह घर पर नहीं रहते थे।

राजीव ने वापस आकर कहा कि नई शुरुआत करते हैं

राजीव ने वापस आकर कहा कि नई शुरुआत करते हैं

वह मुझ पर शक करते थे। ऑडिशन के दौरान वह मुझे बड़े मैसेज करते थे। मेरे लिए काम करना मुश्किल हो जाता था। कुछ ठीक से नहीं हो रहा था। मैं प्रोफेशनली और पर्सनल लाइफ में फोकस नहीं कर पा रही थी। फिर मैंने तय किया कि नहीं करना है। समय बीता और अचानक मेरे जन्मदिन पर हम मिले। राजीव ने कहा कि एक वेकेशन पर जाते हैं। एक नई शुरुआत करते हैं। हम गोवा गए। गोवा से वापस आकर पता चला किया मैं प्रेग्नेंट हूं।

राजीव ने बोला मेरी दिमागी हालत खराब है

राजीव ने बोला मेरी दिमागी हालत खराब है

मेरी प्रेगनेंसी भी डिप्रेशन में रही। राजीव जिम का बोलकर जाते थे सुबह जाते हुए रात को आते थे। कार में सोने और ट्रैफिक का बहाना करते थे। मेरे दिमाग में यह भी चल रहा था कि यह मेरी दूसरी शादी है। लोग यह नहीं बोले कि लड़की गलत है। एक शादी और एक सगाई टूट चुकी है। राजीव ने भी कमेंट किया कि इसकी दिमागी हालत खराब है। लोगों को पाइंट मिल गया। लोग मुझे गंदे कमेंट कर रहे थे। अगर मैं यूट्यूब से कमा रही हूं और अपनी बेटी का खर्चा उठा रही हूं तो लोग मुझे बोल रहे हैं कि फैमिली पर ध्यान दो। बहुत भारी दिल के साथ मैंने यह फैसला लिया है। मैं जियाना के सामने यह नहीं दिखाना चाहती कि उसके माता-पिता कैसे है।

राजीव ने मुझ पर हाथ उठाया और बेटी से 11 महीने दूर

राजीव ने मुझ पर हाथ उठाया और बेटी से 11 महीने दूर

राजीव को बहुत गुस्सा आता है। उन्होंने एक दो बार मुझ पर हाथ उठा दिया। वह एब्यूसिव हैं। उनकी मां के साथ लड़ाई होती तो उसका गुस्सा भी मुझ पर निकालते थे।राजीव ने क्यों कहा कि जियानामेरे साथ असुरक्षितहैं, मुझे नहीं पता। 11 महीने तक वो जियाना के साथ नहीं थे। वो जियाना के साथ अस्पताल में नहीं थे। जियाना को अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय वो पैसे देकर फाइल देकर निकल गए अस्पताल से । मैंने फिर उनसे पूछा कि आपने डॉक्टर से बात की जियाना की ब्लड रिपोर्ट आयी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत डिसरेस्पेक्ट फुल है। मैं पहली बार तुम्हारे भाई भाभी के घर आया हूं तो मुझे चाय पूछना चाहिए था, ना कि रिपोर्टके बारे में में। वो भी वहां से चले गए।

राजीव ने मुझ पर पैसा और फेम का आरोप लगाया

राजीव ने मुझ पर पैसा और फेम का आरोप लगाया

राजीव का परिवार मुझे बेटी की तरह रखता है। उनके पिता ने सुष्मिता और मुझ में कभी कोई फर्क नहीं किया। मेरे माता-पिता की पुरानी सोच है। वो कहते हैं कि शादी में एडजस्ट करना होता है। मेरी छोटी बहन है। उन्हें डर है कि लोग यह बोलेंगे कि बेटी का तीसरा रिश्ता भी टूट गया। कोई एक लड़के से नहीं पूछता कि उसके कितने रिश्ते रहे हैं। 7 साल तक कोई लिव इन में रहा है, वो रिश्ता टूटा तो कोई बड़ी बात नहीं है? राजीव ने मुझ पर आरोप लगाया है कि उनका पैसा और बहन सुष्मिता का फेम मुझे चाहिए। मैंने अपने 3 साल बर्बाद कर दिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X