'मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा था...' आरोप सुनते ही एक्स हसबैंड राजीव सेन पर भड़कीं चारू असोपा, सुनाईं खरीखोटी

Charu Asopa slams Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। चारू और राजीव सेन का तलाक हो गया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आई थीं। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि शायद अब दोनों के बीच सब ठीक होने लगा है, लेकिन अचानक ही चारू असोपा ने अपने घर बीकानेर जाने का फैसला किया। चारू ने बताया कि वह हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ रही हैं और मुंबई से जा रही हैं।
बीकानेर शिफ्ट हुईं चारू
चारू इन दिनों घर बैठे बिजनेस कर रही हैं। वह कई कॉटन कपड़े बेचती नजर आ रही हैं ऐसे में चारू के एक्स हसबैंड राजीव सेन ने चारू को लेकर कई बातें कहीं राजीव सेन ने पहले कहा था कि वह बस उनकी बेटी को उनसे अलग रखना चाहती हैं जिसमें वह मास्टर हैं। इसके बाद चारू ने भी सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा नहीं है वह जब भी चाहें बेटी से मिलने के लिए बीकानेर आ सकते हैं।
राजीव ने रंगे हाथों पकड़ा था चारू को
जब से चारू बीकानेर शिफ्ट हुई हैं तब से लगातार चारू और राजीव सेन के बीच तनातनी देखी जा रही है। हाल ही में राजीव सेन ने चारू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चारू को अपने दोस्त के साथ बात करते हुए रंग हाथों पकड़ा था। राजीव सेन का यह आरोप सुनते ही चारू असोपा भड़क जाती हैं। अपने हालिया व्लॉग में चारू ने राजीव से को जमकर खरीखोटी सुनाई हैं।
चारू ने दिया राजीव को करारा जवाब
चारू कहती हैं कि- एक कमेंट मुझे सुनने को मिला है कि मैं एक दोस्त के साथ बात करती हुई पकड़ी गई थी। अच्छा...अगर आपने मुझे किसी से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ा तो आपको पता होगा कि मैंने क्या बातें की होंगी। जिस दोस्त से मैं बात कर रही थी चलो उसका नाम ही बता दो। तुमको हवा में बातें नहीं करनी चाहिए। ये सब हवा में ही बातें करते हैं। चारू ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में राजीव सेन द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को एक दम झूठा करार दिया है। आपको बता दें कि चारू ने साल 2019 में राजीन सेन से शादी की थी और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











