Video : पति Rajeev Sen को छोड़कर, बेटी के साथ छोटे से इस घर में रहती हैं Charu Asopa

Charu Asopa

ये रिश्ता क्या कहलाता फेम एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों पति राजीव सेन के साथ अपने तलाक के कारण चर्चा में हैं। इस बीच चारु असोपा ने अपना नया अपने नए घर का वीडियो अपलोड किया है। चारु ने राजीव सेन से अलग होने के फैसले के साथ उनका घर भी छोड़ दिया। चारु खुद के घर में रह रही हैं। हाल ही में अपने ब्लॅाग के जरिए चारु असोपा ने दिखाया है कि उनका छोटा सा घर कैसा दिखता है। जहां पर वह अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। चारु अपनी बेटी जियाना के साथ 2 कमरे के घर में रहती हैं। उन्होंने दिखाया कि भीतर से उनका घर कैसा दिखता है। चारु असोपा ने ब्लॅाग के जरिए अपना घर दिखाया है। इस वीडियो में चारु कहती हैं कि आप लोग मेरा घर देखना चाह रहे थे। सबकी डिमांड पर वह आज अपना घर दिखा रही हैं।

चारु असोपा का घर

चारु असोपा का घर

चारु के इस वीडियो में दिख रहा है कि लिविंग रुम के साथ एक छोटा सा बेडरुम है। इसके साथ में ही किचन और 2 बाथरूम भी है। सबसे खूबसूरत यह है कि दोनों कमरों के साथ बालकनी लगी हुई दिखाई दे रही है। जहां से धूप सीधे घर के भीतर आती है। चारू ने यह भी बताया कि उनकी बेटी जियाना के लिए अलग से कोई कमरा नहीं है।

बेटी के लिए चारु ने बनाई खास जगह

बेटी के लिए चारु ने बनाई खास जगह

वह घर के हॅाल में ही नीचे गद्दा डालकर खिलौनों के साथ खेला करती हैं। मंदिर के लिए चारु के घर में अलग से कोई जगह नहीं है। उन्होंने किचन में ही अपना छोटा सा मंदिर बना रखा है। चारु ने कहा कि मंदिर को किचन में रखने की वजह यह है कि बहुत ही साफ और शुद्ध जगह है।

बेटी के लिए कर रखी है सारी प्लानिंग

बेटी के लिए कर रखी है सारी प्लानिंग

चारु ने अपने इस छोटे से घर की वो जगह भी दिखाई जहां पर वह बेटी जियाना के साथ बेडरुम में सोती हैं। बता दें कि चारु अपने लिए काम की तलाश भी कर रही हैं। उन्हें जिम पर भी जाना होता है। ऐसे में खाना बनाने और जियाना को संभालने के लिए उन्होंने एक महिला को रखा हुआ है।

क्या हो जाएगी चारु असोपा और राजीव सेन में सुलह?

क्या हो जाएगी चारु असोपा और राजीव सेन में सुलह?

जो उनकी बेटी का अच्छे से ध्यान रखती हैं। गौरतलब है कि राजीव सेन ने भी एक ब्लॅाग के जरिए चारु और जियाना को वापस बुलाया है। राजीव ने कहा है कि उनके घर के दरवाजे चारु और बेटी के लिए हमेशा खुले रहेंगे। चारु ने कहा है कि वह फिर से लौट कर राजीव के पास नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के 3 साल इस शादी में गवां दिए हैं। चारु और राजीव की शादी साल 2019 में हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X