बुरी तरह तलाक के बाद राजीव सेन ने एक्स- वाइफ चारु असोपा से मांगी KISS, एक्ट्रेस हुईं शॉक्ड

Rajeev Sen Demand For Kiss From Charu Asopa: चारु असोपा टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह अपने काम से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ में दूसरी शादी कर ली थी। 2021 में दोनों की एक प्यारी सी बेटी हुई।
हालांकि चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2023 में तलाक ले लिया था। तलाक के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन तलाक हो जाने के बावजूद भी दोनों साथ में कई बार नजर आ जाते हैं। इस समय दोनों दुबई में वेकेशन मना रहे हैं। जहां वह अपनी बेटी जियाना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
लेकिन अब हाल ही में राजीव से ने अपने दुबई के लेटेस्ट व्लॉग में एक्स वाइफ चारु से किस मांगी। दरअसल जब चारु तैयार होकर आए तो राजीव सेन भी उनकी खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठे। उन्होंने चारु असोपा को कहा कि तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो। इस पर चारु असोपा ने भी उनको थैंक यू कह दिया।
लेकिन बाद में चारु असोपा से राजीव सेन ने कहा कि थैंक्यू से काम नहीं चलेगा मुझे किस चाहिए। राजीव सेन की इस बात को सुनकर चारु भी हैरान हो गई थी। हालांकि बाद में क्या हुआ यह राजीव सेन ने व्लॉग में शेयर नहीं किया है। बता दे कि दोनों को एक साथ में देखकर कई बार लोग ट्रोल भी करते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजीव और चारु का तो यह भी कहना है कि वह अपनी बेटी जियाना की वजह से एक दूसरे के साथ में दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं। इन तस्वीरों और व्लॉग में दोनों को साथ में ऐसे देखकर फैंस अब दोनों को साथ में आने की सलाह देते हुए भी नजर आए। लेकिन अब इनके रिश्ते में आगे क्या होगा यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











