तलाक के कुछ दिन बाद ही हसीना पर चढ़ गया बोल्डनेस का खुमार, छोटी सी ड्रेस में ब्रालेस होकर दिखाया हुस्न का जलवा

Charu Asopa Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस चारु असोपा आए दिन किसी ना किसी खबरो में आ ही जाती हैं। चारु असोपा अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में तलाक के बाद उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं और उनका ये अंदाज देखकर लोग काफी हैरान है।
चारु का बोल्ड अंदाज
चारु असोपा का हालिया पोस्ट देखकर लोग काफी हैरान हैं। चारु असोपा ने फोटोज में बांधनी प्रिंट की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। ये ड्रेस हवा में लहराती हुई नजर आ रही हैं। चारु असोपा की इस ड्रेस की सबसे हैरानी वाली बात थी उसकी प्लंजिंग नेकलाइन। यही नहीं, ड्रेस पीछे से पूरी बैकलेस भी थी। फैंस चारु असोप का ये अंदाज देखकर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और उनकी हॉटनेस की तारीफ करते थक नहीं रहे।
8 जून को हुआ तलाक
आपको बता दें, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा ने 8 जून को तलाक ले लिया और इस खबर पर सुष्मिता सेन के भाई ने कहा था कि यर निर्णय दोनों के लिए अच्छा है। लेकिन इस तलाक के बाद भी लगता है कहानी अभी बाकी है। जी हां एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि जहां उन्हें अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा के साथ जल्द ही फिर से एक होने की उम्मीद है। स्टार भाई के इस बयान ने लोगों को एक बार फिर से कन्फ्यूज कर दिया है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर राजीव और चारु अपने रिश्ते से चाह क्या रहे हैं।
एक्स पति साथ आने को तैयार
उन्होंने कहा था कि "मुझे भी उम्मीद है कि किसी दिन चारू और मैं फिर से एक साथ वापस आ सकते हैं।" राजीव और चारू, जो अपनी शादी के दो साल के अंदर ही अलग होने के बारे में खुलकर सामने आए थे, उन्होंने एक दूसरे को और अपने रिश्ते को काम करने का आखिरी मौका भी दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications