Charu Asopa की बेटी जियाना को देख पिघला बुआ Sushmita Sen का दिल, कमेंट वायरल

Sushmita Sen, Charu Asopa:सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा के बीच का विवाद अलगाव तक पहुंच गया है। राजीव सेन और चारु असोपा दोनों ने ही इस बात को तय बता दिया है कि तलाक को लेकर वह अपने कदम आगे बढ़ा चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सुष्मिता सेन का एक कमेंट सामने आया है। हालांकि यह बात चारु असोपा या फिर राजीव सेन के तलाक पर नहीं है। बल्कि दोनों की बेटी जियाना से जुड़ा हुआ है।
जियाना को लेकर भी चारु और राजीव एक दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं। राजीव ने कुछ दिन पहले यह आरोप लगाया था कि चारु वीडियो पर व्यूज बढ़ाने के लिए उनकी बेटी का इस्तेमाल कर रही हैं। इस आरोप के कुछ दिन बाद चारु ने अपनी बेटी का एक क्यूट सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन पर राजीव सेन की बहन सुष्मिता सेन अपनी प्यारी सी प्रतिक्रिया दी हैं। वह खबरों में छा गई हैं।
चारु असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जियाना का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक साल की जियाना खेलती हुई दिख रही हैं। जियाना का यह प्यारा सा वीडियो देख कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया है। फिर भला सुष्मिता सेन कैसे पीछे हट सकती हैं। जियाना के वीडियो पर उनकी बुआ सुष्मिता सेन ने स्माइली वाला इमोजी शेयर किया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन ने जियाना की क्यूट तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। चारु ने भी बताया था कि सुष्मिता ने उन्हें हमेशा खुश रहने की राय दी है। बता दें कि राजीव सेन और चारु असोपा यू ट्यूब वीडियो और मीडिया इंटरव्यू के जरिए एक दूसरे पर काफी आरोप लगा चुके हैं। चारु का कहना है कि राजीव ने उन्हें धोखा दिया है और वह उन्हें गाली दिया करते थे। राजीव का कहना है कि चारु उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











