डिलीवरी के बाद इस हसीना को हुआ बेबी फैट तो नहीं मिला काम, बोली- वजन कम करने के लिए पानी भी...

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ वक्त पहले ही उनके पति राजीव सेन के साथ में उनका तलाक हो चुका है और अब वह एक वर्किंग मॉम बन चुकी है. सोनी टेलीविजन पर कई सारे मशहूर सीरियल्स में काम किया है और अब वह अपनी छोटी सी प्रिंसेस जियाना की भी साथ में केयर करती हैं.
राजीव सेन से हुआ तलाक
बता दें कि साल 2019 में उन्होंने राजीव सेन के साथ में शादी रचाई और शादी के कुछ ही वक्त के बाद में दोनों के जीवन में अनबन शुरू हो गई थी. लेकिन बाद में साल 2021 में राजीव सेन और चारु असोपा एक बेटी जियाना के माता-पिता बन गए. लेकिन अब राजीव सेन और चारु असोपा का तलाक हो चुका है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डिलीवरी के बाद बढ़ने के कारण काम ना मिलने की मुश्किलों के बारे में जिक्र किया.
डिलीवरी के बाद वजन कम करने को लेकर बोली एक्ट्रेस
दरअसल आपको बता दें कि चारु असोपा ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने इंडस्ट्री में सेलिब्रिटी माओं से बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत ही वजन कम करने की उम्मीद करते हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि "सेलिब्रिटी माओं से यही उम्मीद की जाती है कि वह बच्चे को जन्म देने के बाद में ही तुरंत अपना वजन कम कर ले. जिससे कि उन्हें काम मिल पाए. अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो यह काफी हद तक सच है कि अगर आपकी बॉडी में बेबी फैट होता है तो लोग आपको काम नहीं देते हैं."
ऑडिशन में एक्ट्रेस को वजन कम करने की दी गई थी सलाह
इंटरव्यू के दौरान चारु असोपा ने यह भी बताया कि किस तरीके से उन्हें अपने बच्चे को जन्म देने के बाद बड़े हुए वजन की वजह से कम नहीं मिल रहा था. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "शुरुआत में जब मैं राजीव से अलग हो गई थी तो मैं जल्द से जल्द काम ढूंढना चाहती थी. मैं ऑडिशन और मीटिंग के लिए जाती थी तो मुझे कहा जाता था कि आपका वजन बहुत ज्यादा है. आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा फैट है और आपको रोजाना दौड़ने जाना चाहिए जिससे कि आप वापस से शेप में आ जाएं."
शूटिंग के दौरान नहीं पीती थी पानी
एक्ट्रेस ने इसी के आगे यह भी कहा कि "मेरी अपनी जरूरत है और मैं काम भी करना चाहती थी. जिस वजह से मैंने एक्सेप्ट डाइट फॉलो की और एक्सरसाइज रूटीन को भी फॉलो किया था. शूटिंग के वक्त में खाना भी नहीं खाती थी और कभी-कभी तो पानी भी नहीं पीती थी. कई बार कुछ स्पेसिफिक कपड़ों में फिट होने के लिए मैं पानी से भी दूर हो जाती थी."
डाइट ने एक्ट्रेस की हेल्थ पर किया असर
इसी के आगे चारु असोपा ने ये भी बताया कि किस तरीके से सख्त डाइट लें उनकी हेल्थ पर काफी प्रभाव डाल दिया था. उन्होंने आगे बताया कि ज्यादा गर्मी और पसीने के कारण उन्हें चक्कर और घबराहट होने लगती थी. उन्हें उल्टी का मन होता था, लेकिन खाली पेट उन्हें उल्टी आ नहीं पाती थी. 2 घंटे वर्कआउट भी करती थी. एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद में वह अपना वजन घटाने की जर्नी इस लो स्पीड से करना चाह रही थी. लेकिन उनके पास में ऐसी कोई लग्जरी नहीं थी और इसी वजह से उन्होंने सख्त डाइट को फॉलो किया.
ऑडिशन में आत्मविश्वास हो जाता था कम
चारु असोपा ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने डिलीवरी के बाद में जब पहली बार ऑडिशन दिया तो उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा कम हो चुका था. एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय जब वह दूसरी लड़कियों को बहुत ही ज्यादा फिट देखा करती थी तो इससे उनका आत्मविश्वास गिर जाता था. उन्हें अपनी स्किन और बॉडी पर पिगमेंटेशन देखकर 10 किलो वजन घटाने का इंस्पिरेशन मिला.


Click it and Unblock the Notifications