..................... Charu Asopa revealed on the casting couch with her, she had fever for 3 days after meeting the director - Hindi Filmibeat

चारु असोपा ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा, डायरेक्टर ने मांगी ऐसी चीज कि हसीना का नहीं उतरा 3 दिन तक बुखार

Charu Asopa

टेलीविजन की दुनिया में इन दोनों चारु असोपा राज करती हुई नजर आ रही है. बता दें कि वह इस समय 'कैसा है रिश्ता अनजान सा' सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाती हुई देखी जा रही है. लेकिन आपको बता दें कि चारु के जीवन में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बातचीत की. यहां तक की उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में भी बात की.

कई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं चारु

चारु असोपा इन दिनों टेलीविजन का जाना माना नाम बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, देवों के देव महादेव और मेरे अंगने में जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया. यहां तक कि वह किसी भी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती है. इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बलबूते पर एक नया मुकाम हासिल किया. इस दौरान एक्ट्रेस को कई सारी परेशानी और कठिनाइयों से भी जूझना पड़ा. लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी लाइफ में आगे बढ़ती चली गई.

3 महीने के लिए चारु ने ज्वाइन किया था एक्टिंग स्कूल

चारु असोपा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "यह बहुत ही मुश्किल भरा दौड़ रहा. मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मेरी मां ऑडिशन और मीटिंग में मेरे साथ में जाया करती थी. हमने इंडस्ट्री के बारे में बहुत कुछ सुना था और वह मुझे अकेले नहीं छोड़ना चाहती थी. हम यहां पर किसी को भी जानते पहचानते नहीं थे. इसीलिए मैंने इंडस्ट्री में कांटेक्ट बनाने के लिए 3 महीने की एक्टिंग क्लासेस ली. मेरी मां मुझे एक्टिंग स्कूल भी छोड़ने आती थी और वापस लेने भी आती थी. मैंने इसी कोर्स के दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और मुझे सिलेक्ट कर लिया गया."

कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं चारु

इसी के आगे चारु असोपा ने यह भी बताया कि "मैं एक फिल्म की मीटिंग के लिए पहुंची थी और एक बहुत ही फेमस प्रोडक्शन हाउस के निर्माता से भी मेरी मुलाकात हुई. मैं उनका नाम तो नहीं लूंगी. लेकिन यह है बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस की बात है. कास्टिंग डायरेक्टर ने कॉन्ट्रैक्ट मेरे सामने रख दिया था और मेरे हाथ में एक पेन थमा दिया था. यह बहुत ही बड़ी फिल्म थी और जो बात कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कहीं उसके बाद में मेरा तीन दिन तक बुखार उतर नहीं पाया था."

चारु ने डायरेक्टर को दिया जवाब

चारु ने बताया कि "उन्होंने मुझसे जो भी कहा उसको सुनने के बाद में मैं बहुत बुरी तरीके से बीमार हो गई थी. मैंने उनका हाथ जोड़कर कहा कि वह जो भी कह रहे हैं मैं नहीं कर पाऊंगी. उन्होंने मुझे यह कह दिया कि ठीक है, तुम नहीं करोगी तो बाहर जो भी लड़कियां बैठी हुई है वह कर देंगी... मैंने उनसे कहा कि ठीक है तो आप इस कॉन्ट्रैक्ट को वापस ले लो."

एक्ट्रेस को नहीं भाई फ़िल्म इंडस्ट्री

इसी पर आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे हमेशा से ऐसा ही लगता था कि लोग सिर्फ कहानियां बनाते होंगे और ऐसा कुछ भी नहीं होता होगा. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पा रहे थे. लेकिन इंडस्ट्री में सच में अंगूर खट्टे निकले. जब मुझ पर यह सब बीती तो मुझे सच्चाई का पता चला और मुझे लगा कि इतने बड़े लेवल पर ऐसी बातें होती हैं. यह मेरे साथ उस समय हुआ जब मैं फिल्मों में जाने के लिए कोशिश कर रही थी. लेकिन यह सब करने के बाद में मैंने टीवी में ही काम करने का फैसला लिया.

Read more about: charu asopa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X