तलाक की खबरों के बीच सुष्मिता सेन के भाई ने धूमधाम से मनाया पत्नी का बर्थडे
Charu Asopa Photos: चारू असोपा ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने पति और बेटी के साथ फोटोज शेयर कीं और इन तस्वीरों में सब काफी खुश नजर आ रही हैं और इन्हें ऐसे देखकर लोग काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं।

Recommended Video
Charu Asopa Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी ने एक बार फिर से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं और इन तस्वीरों में वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनके पति, बेटी और खुद चारू असोपा काफी खुश नजर आ रही हैं।
चारू ने शेयर कीं फोटोज
चारू असोपा पिछले दिनों से ही तलाक का ही राग अलाप रही थीं लेकिन अब चारू ने अपने पति के साथ ही फोटो शेयर करके फैंस को चौंका दिया है, अब लोग फिर से कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर चारू और राजीव के बीच चल क्या रहा है।

चारूर असोपा का बर्थडे
चारू असोपा ने हाल ही में अपने पति राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ अपना बर्थडे मनाया है। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं।

पति को कहा Thank You
चारू असोपा ने जो हाल ही में फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने पति राजीव सेन के लिए कहा कि इतने अच्छे दिन के लिए और मेरा दिन खास बनाने के लिए आपका धन्यवाद.

तलाक लेना चाहती हैं चारू
अभी कुछ दिन पहले चारू असोपा ने यह खुलासा किया था कि उनकी लाख कोशिशों के बावजूद उनका रिश्ता आगे बढ़ नहीं पा रहा है। उन्होंने इस रिश्ते को बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं लाई।

राजीव ने शेयर की रोमांटिक फोटोज
चारू असोपा ही नहीं उनके पति राजीव सेन ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया है। उन्होंने पत्नी के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज भी शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। लोग अब ये सोचने पर मजबूर हैं कि अब इनके रिश्ते का स्टेटस क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











