EX हसबैंड संग दूर हुए चारू असोपा के सारे गिले शिकवे ? राजीन सेन के साथ ऐसा बॉन्ड देख हैरान रह गए फैन्स...

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती हैं, लेकिन बता दें कि वह अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइन में रहती हैं। बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन दोनों ने साल 2019 में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को लंबा डेट कर चुके थे। लेकिन बता दें कि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। साल 2023 में दोनों का तालक हो गया।
दोनों की आए दिनों होती है तू-तू मैं-मैं
तलाक के समय पर चारू असोपा ने राजीव सेन पर की आरोप लगाए थे। चारू तलाक लेने से पहले ही राजीव से अलग रहने लगी थीं। दोनों का तलाक हुआ, लेकिन उसके बाद दोनों के रिश्ते फिर सुधरे चारू ने दूसरा घर लिया और राजीव चारू और बेटी से मिलने के लिए उनके घर जाने लगे। उसके बाद चारू का अचानक से बयान आया कि वह अपने घर बीकानेर लौट रही हैं क्योंकि वह मुंबई के खर्चे नहीं उठा सकती हैं। इस मुद्दे पर भी चारू और राजीव की बहस हुई थी और दोनों के बीच की तू-तू मैं-मैं सोशल मीडिया पर छा गई। वहीं इतने विवाद के बाद अब राजीव सेन चारू असोपा से और अपनी बेटी से मिलने के लिए बीकानेर जा पहुंचे हैं।
क्या फिर एक हुए राजीव चारू
हाल ही में चारू और राजीव की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें चारू-राजीव और उनकी बेटी जियाना एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों का बीच का बॉन्ड बहुत ही प्यारा लग रहा है। वहीं चारू ने एक पोस्ट और शेयर की थी। जिसमें चारू राजीव का हाथ पकड़ी नजर आईं। दोनों के बीच के इस बॉन्ड को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या आप दोनों के बीच पैचअप हो गया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा है अगर दोनों एक हो जाते हैं तो बच्ची खुश रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











