एक्ट्रेस ने 18 की उम्र में रचाई शादी, फिर तलाक लेकर 'भाई' से ही लड़ा बैठी इश्क, लोगों ने कसे ताने और...

Charu Asopa Love Life: टीवी की ग्लैमरस बहू चारु असोपा इन दिनों अपने एक्स-पति राजीव सेन संग तनातनी को लेकर लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। लेकिन जनाब, चारु की पर्सनल लाइफ सिर्फ एक-दो किस्सों तक सीमित नहीं है। इनकी मोहब्बतों की दास्तां इतनी रंगीन रही है कि एक पूरी सीरीज बन जाए।
एक्ट्रेस की पहली शादी
चारु ने महज 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी। लेकिन अफसोस! ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद चारु ने कैमरे की दुनिया में कदम रखा और कई हिट टीवी शोज में अपनी पहचान बनाई।
'भाई' बना रियल लाइफ लवर
जी हां, अब आता है कहानी में ट्विस्ट! सीरियल 'मेरे अंगने में' के दौरान चारु को अपने ही ऑनस्क्रीन भाई नीरज मालवीय से इश्क हो गया। शूटिंग के बीच प्यार परवान चढ़ा और बात पहुंची सगाई तक। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें आईं, लोगों ने कर डाला जमकर ट्रोल।
प्यार की कहानी रह गई अधूरी
नीरज से चारु की सगाई तो हुई लेकिन उनका रिश्ता 2017 में टूट गया। प्यार का गुलाब मुरझा गया और सगाई भी कैंसिल हो गई। फिर क्या था... चारु ने फिर से अकेले सफर शुरू किया।
तीसरी बार हारा दिल
इसके बाद उनकी जिंदगी में आए सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन। दोनों की रोमांटिक मुलाकात ने शादी का रूप ले लिया। चारु-राजीव की जोड़ी हर जगह छाई रही। फिर इनकी बेटी ने घर को खुशियों से भर दिया।
लेकिन फिर आई तूफानी रात...
शुरुआत में सब कुछ परियों की कहानी जैसा था। लेकिन धीरे-धीरे सामने आने लगे मनमुटाव और तकरारें। कई बार दोनों ने एक-दूसरे पर इल्जाम लगाए और आखिरकार बेटी के जन्म के कुछ समय बाद इस जोड़ी ने तलाक ले लिया।
कुल मिलाकर चारु असोपा की जिंदगी काफी दिलचस्प रही है। उतार-चढ़ावों से भरी और ढेर सारी हेडलाइंस वाली। प्यार किया, सगाई की, शादी की... और फिर तलाक भी! लेकिन हर बार चारु ने अपने फैसलों को पूरे कॉन्फिडेंस से लिया और आज वो एक स्ट्रॉन्ग सिंगल मॉम की तरह आगे बढ़ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











