पति से अलग होने के बाद ऐसा हो गया चारू असोपा का हाल, पैसों की तंगी के कारण चुनना पड़ा ये रास्ता...

Charu Asopa latest Photos: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि चारू असोपा का बीते दिन एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह कॉटन के सूट ऑनलाइन बेचती नजर आ रही थीं। वीडियो में चारू का हाल देख हर कोई हैरान रह गए थे कि आखिर ऐसा हुआ है कि चारू को ऑनलाइन कपड़े बेचने पड़ रहे हैं।
चारू की लेटेस्ट तस्वीरें देख हैरान रह गए लोग
चारू का यह वीडियो तो जमकर चर्चाओं में बना था, लेकिन इस वीडियो के तुरंत बात ही चारू ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसने तो और भी कई सवाल खड़े कर दिए। चलिए देखते हैं कि क्या है इन तस्वीरों में और क्यों चारू छोड़कर जा रही हैं मुंबई।
मुंबई छोड़कर जा रही हैं चारू
चारू असोपा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चारू बिना मेकअप के बड़ी ही सादगी से ट्रेन में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ उनकी बेटी जियाना भी नजर आ रही है। जियाना ने अपनी मां को कसके गले लगा रखा है। वहीं चारू भी शांत बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल चारू ने कहा कि वह मुंबई छोड़कर अपने घर बीकानेर लौट रही हैं। क्योंकि वह मुंबई के खर्चे अफोर्ड नहीं कर सकतीं। वह बीकानेर जाकर अपने बिजनेस शुरू करेंगी।
एक्स हसबैंड राजीव को दी सूचना
चारू असोपा ने यह भी कहा है कि मुंबई छोड़ने से पहले वह अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन को बता कर आई हैं कि वह बीकानेस जा रही हैं और हां अगर वह अपनी बेटी से मिलना चाहते हैं तो वह बीकानेर आ सकते हैं। यह मैंने उन्हें एक मैसेज के जरिए बताया है।
शादी के कुछ सालों बाद बिगड़ गया रिश्ता
आपको बता दें कि चारू असोपा राजीव सेन को लंबे समय से डेट कर रही थीं। दोनों ने साल 2019 में शादी रचाई। जब चारू प्रेग्नेंट थी तब से ही दोनों की शादी में अनबन होनी शुरू हो गई। साल 2022 में चारू ने राजीव से अलग होने का फैसला किया। इतना ही नहीं चारू ने राजीव पर कई आरोप भी लगाए थे। इसके बाद भी परिवार के कहने पर दोनों ने एक बार फिर अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और साल 2023 में दोनों का ऑफिशियल तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications