इस आदमी को सब ड्रामा लगता है.. एक्स हसबैंड पर भड़कीं चारू असोपा, पैसों को लेकर लगाया था ये आरोप?

Charu Asopa Rajeev Sen Fight- चारू असोपा और राजीव सेन को लेकर चर्चा है और उनके तलाक के बाद कई बातें सामने आई हैं। टीवी एक्ट्रेस चारू ने अपने पूर्व पति राजीव सेन पर कई बातें की हैं और कुछ ऐसे आरोप भी लगाए हैं जो कि शायद ही आपको पता होंगे।
किस तरह उनके पति ने लगातार फाइनेंसियल प्रॉब्लम को लेकर बातें की इसपर चारू की बयान आया है। चारू का कहना है कि मैं कुछ भी कर लूं उसको सब ड्रामा ही लगता था। हालांकि चारू ने ये बात क्यों कही इसको लेकर भी खुलासा हुआ है।
पूर्व पति पर बरसीं चारू
बता दें कि चारू का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसके बाद से उनके पति उनको झूठा बताया था। चारू के एक्स हसबैंड का ने वित्तीय परेशानी को लेकर तंज कसा था। उन्होने चारू के लिए कहा कि, क्रूज में परिवार के साथ उसने पार्टी की थी और खर्चा खुद उठाया था।
इसक अलावा बीकनेर में प्रॉपर्टी ली थी वो पैसे कहां से आए थे अगर वो पैसों की समस्या से जूझ रही थीं। इसी को लेकर चारू असोपा ने करारा जवाब दिया है। उन्होने लिखा, "वाह, बहुत खूब। मैं चाहे जो भी करूं, इस आदमी को बस ड्रामा ही लगता है।" अब इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि चारू और राजीव 2019 में शादी के बंधन में बंधे और 2021 में बेटी जियाना के माता-पिता बने, 2023 में अपने तलाक को अंतिम रूप दिया।
क्या कह रहे हैं लोग?
इस खबर को लेकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत जल्दी मन भर गया।'' एक का कहना है, ''हर साल वे एक ही स्टोरी लाइन फॉलो करते हैं। बिग बॉस आने वाला है, ड्रामा शुरू।'' एक ने लिखा, ''राजीव एक ख़राब विकल्प है।'' एक ने लिखा, ''दोनों को बिग बॉस में लेकर आओ।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











