चारु असोपा ने लोन पर लिया नया घर, फाइनल हुई रजिस्ट्री, जानें कैसे चुकाएंगी कर्ज?

Charu Asopa: चारु असोपा टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई छोड़कर वह अपनी बेटी के साथ बीकानेर होमटाउन में जाकर शिफ्ट हो चुकी है। वहां पर उन्होंने अपने सपनों का आशियाना भी बना लिया है। बता दे की एक्ट्रेस के नए घर का फिलहाल कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।
चारु असोपा ने लेटेस्ट व्लॉग में फ्रेंड्स के साथ घर को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है क्योंकि उनके घर की रजिस्ट्री का काम भी पूरा हो गया है। इस दौरान वह काफी इमोशनल भी नजर आई और अपनी फिलिंग्स को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि "अब यह मेरा घर है। यह बहुत ही अनोखी फीलिंग है और मेरा सपना सच हो गया है।"
चारु असोपा का परिवार भी इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने अपना घर ले लिया है। उनकी मां भी काफी ज्यादा खुश नजर आए और एक्ट्रेस परिवार के साथ में मंदिर में दर्शन करने के लिए भी गई थी। उन्होंने बताया कि यह घर लोन पर लिया गया है और जितना वह मुंबई के घर के लिए किराया देती थी तकरीबन उतनी ही इसकी EMI है।
चारु असोपा ने बताया कि मुंबई में किराया बढ़ता रहता था और यहां पर उनको इस चीज से राहत मिल जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि लाइफ में फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना बहुत ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि "अपने घर में आप खुद की मर्जी से चीजों को कर सकते हो और घर को सजा सकते हो। मेरा मुंबई में पिछले मकान मालिक के साथ में अनुभव बिल्कुल अच्छा नहीं था।"
चारु असोपा अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है और उनकी जिंदगी काफी बदल भी चुकी है। एक्टिंग में ज्यादा एक्टिव न रहकर ऑनलाइन कपड़ों से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती हैं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके ब्रांड के फेस पैक को लोगों ने कही प्यार भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











