Charu Asopa की बेटी को उम्र से बड़ा दिखने पर लोगों ने किया जमकर ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

चारू आसोपा टेलीविजन की एक बेहद ही खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। बता दें कि उन्होंने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। लेकिन अब दोनों का 8 जून 2023 को तलाक हो चुका है। अब वह दोनों ही अपनी बेटी जियाना की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में चारू आसोपा की बेटी जियाना को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा और इसी वजह से एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब भी दिया।
चारू आसोपा ने बेटी को ट्रोल करने पर दिया करारा जवाब
ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान चारू आसोपा ने इस बात का खुलासा किया कि किस तरीके से उनकी बेटी जियाना को ट्रोल किया गया। बता दें कि चारू असोपा की बेटी अपनी उम्र से दिखने में बड़ी लगती है। जिस वजह से लोगों ने एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई है। इसी पर चारू आसोपा ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि यह उसके जीन में है। किसी के आगे एक्ट्रेस आगे कहती है कि जब भी कोई मेरी बेटी के बारे में नेगेटिव बातों को करता है तो मुझे काफी दुख होता है।
अपनी उम्र से बड़ी दिखती है चारु असोपा की बेटी
चारू असोपा आगे कहती हैं कि "वह 3 साल के बच्चे की तरह नजर आती है। लेकिन वह अभी सिर्फ डेढ़ साल की हुई है। वह महज 18 महीने की है। वह बोलने भी लग गई है और बड़ी भी नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये उसके जीन में मौजूद है। उसके दादा और बुआ के साथ-साथ पिता भी ऐसे ही थे। उनकी लंबाई भी काफी अधिक है और इसी वजह से जियाना को भी ऐसे जीन उन्ही के कारण मिले।"
चारू आसोपा और राजीव सेन का हुआ तलाक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन का तलाक 8 जून 2023 को हो चुका है। दरअसल इस दिन उनकी तलाक की आखिरी सुनवाई रही। जहां पर उनका तलाक ऑफीशियली हो चुका है। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राजीव सेन ने अपनी बेटी जियाना को लेकर बात की। जहां पर उन्होंने बताया कि वह चारों के साथ मिलकर अपनी बेटी को बड़ा करेंगे।
राजीव सेन ने अपनी बेटी को बताया प्रायोरिटी
इसी के साथ-साथ राजीव सेन ने यह भी कहा कि जियाना हमेशा से ही मेरी प्रायोरिटी रही है। कई बार आपको बड़ी बड़ी तस्वीरों को देखना पड़ सकता है और यह किसी भी व्यक्ति के बारे में नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ एक बच्चे के बारे में है। एक पिता का फर्ज निभाते हुए मैं उसे पूरी सुरक्षा दूंगा। और मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि उसकी परवरिश सही तरीके से हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications