..................... Charu Asopa Celebrates New Year 2025 With Her Ex Husband Rajeev Sen In Dubai - Hindi Filmibeat

Charu Asopa ने एक्स-हस्बैंड संग दुबई में मनाया नया साल, लोग बोले- दोबारा शादी कर लो...

Charu Asopa Celebrate New Year With Rajeev Sen

Charu Asopa Celebrate New Year With Rajeev Sen: हर कोई धूमधाम से 2025 का स्वागत कर रहा है और पार्टियां भी कर रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में भी काफी सारे सितारे नए साल का सेलिब्रेशन मनाते हुए नजर आए। लेकिन एक बार फिर से टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा सुर्खियों में आ गईं। दरअसल इस समय वह अपने एक्स हस्बैंड राजीव सेन के साथ में दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही है।

अब इसी बीच न्यू ईयर के मौके पर राजीव सेन ने अपनी एक वाइफ चारु असोपा के साथ में कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के दौरान दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। चारु ने भी ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। इतना ही नहीं वह काफी ब्यूटीफुल भी लग रही है। वही राजीव ने भी फॉर्मल कपड़े पहने हुए हैं।

राजीव सेन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि राजीव सेन और चारु असोपा को ऐसे देखकर लोग काफी ज्यादा खुश भी होते हुए नजर आ रहे हैं। आज भी दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारु असोपा ने 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ में शादी रचाई थी। हालांकि 2021 में एक बेटी भी हुई। लेकिन 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन फिर भी दोनों बेटी की वजह से अक्सर साथ में नजर आते हैं।

Read more about: charu asopa rajeev sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X