..................... सुष्मिता सेन के साथ बेटी जियाना का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी चारू असोपा, राजीव सेन ने की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांगCharu Asopa celebrate Ziana birthday with Sushmita Sen, Rajeev sen demand lie detector test - Hindi Filmibeat

सुष्मिता सेन के साथ Charu Asopa मनाएंगी बेटी का बर्थडे, Rajeev Sen ने की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग

Charu Asopa, Rajeev sen,Sushmita sen

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन की तलाक की खबर चर्चा में है। इस बीच चारू असोपा अपनी बेटी के जन्मदिन की तैयारी भी कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर चारु असोपा ने बेटी का एक वीडियो अपलोड कर यह बताया है कि उनका जन्मदिन जल्द आने वाला है। मिली जानकारी अनुसार चारू अपनी बेटी के पहले जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही हैं। वह इस पार्टी में राजीव सेन की बहन सुष्मिता सेन उनकी दोनों बेटियां और अपने सास-ससुर को भी बुलाएंगी।

इस बीच राजीव सेन और चारू असोपा दोनों ने ही अपने यूट्यूब ब्लॅाग के जरिए अपने रिश्ते पर बात की साथ ही एक दूसरे पर आरोप भी लगाया है। चारु अपने ब्लॅाग में नए घर में दिखाई दे रही हैं। चारू ने अपने ब्लॅाग में कहा है कि बीती रात जब मैं सोने जा रही थी तो मैंने यू ट्यूब पर कमेंट्स देखें। मैं इसे देखकर दुखी हुई। पता नहीं क्या कहूं, हर किसी का अलग नजरिया होता है। मैं उसे बदल नहीं सकती। कई लोगों ने मुझ पर प्यार भी बरसाया है।मुझे किसी को भी कुछ भी साबित करने की जरुरत नहीं है। सच सबके सामने आएगा।

राजीव सेन ने भी अपने ब्लॅाग के जरिए खुद को सही बता रहे हैं। राजीव ने चारू के लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर बात की है। बेटी जियाना के लिए फ्रिक दिखाई है। राजीव ने कहा है कि मशीनें झूठ नहीं बोलती। इंसान झूठ बोलते हैं । चारू का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी को सफाई नहीं देता। लेकिन मुझ पर आरोप काफी गंभीर हैं। इस वजह से मुझे बोलना पड़ रहा है। लेकिन यह आरोप साबित होने तक केवल आरोप हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक कपल के बीच कुछ भी समस्या हो। एक माता-पिता अपने बच्चे को कभी दुखी नहीं देखना चाहेंगे। बता दें कि चारु ने राजीव पर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस पर राजीव का कहना है कि उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं किया है। चारू ने राजीव को तलाक देने का मन बना लिया है। इससे पहले केवल अपनी बेटी के लिए उन्होंने इस फैसले पर सोचने का फैसला किया था। लेकिन अब वह अलग होने का निर्णय ले चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X