..................... Charu Asopa Buys New Home In Bikaner Share Glimpses After Left Mumbai - Hindi Filmibeat

Charu Asopa ने खरीदा सपनों का आशियाना, इस दो मंजिला घर में बेटी संग रहेंगी एक्ट्रेस, दिखाई झलक

Charu Asopa

Charu Asopa: चारु असोपा टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब वह काफी ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने मुंबई छोड़ दी है और एक्टिंग से उन्होंने बेटी की देखभाल करने की वजह से ब्रेक लिया है। वह बेटी के साथ में अपने होमटाउन बीकानेर में जाकर शिफ्ट हो चुकी है।

लेकिन आपको बता दें कि अभी के वक्त में चारु असोपा अपने माता-पिता के साथ में रहती हैं और ऑनलाइन कपड़े बेचकर साथ ही यूट्यूब व्लॉग से पैसे कमा रही हैं। महंगाई के चलते उन्होंने मुंबई छोड़ दिया और एक्ट्रेस के मुताबिक वहां पर रहने का खर्चा ज्यादा हो रहा था। इसीलिए वह अपनी बेटी के साथ में एक सिंपल लाइफ जीने के लिए बीकानेर जाकर सेटल हो गई।

अब हाल ही में चारु ने अपने नए घर की एक झलक शेर की है और बीकानेर में उन्होंने अपना घर लेने की भी ख्वाहिश पहले भी जताई थी। लेकिन अब फाइनली उन्होंने अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया। व्लॉग में उन्होंने अपने नए घर का पहला लुक शेयर किया है और उनका यह दो मंजिला घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन में बना हुआ है।

चारु असोपा ने खुलासा किया कि वह बेटी के लिए एक खास कैमरा और एक प्ले रूम तैयार करवा रही है। वह चाहती है कि जल्दी से उनके घर का काम पूरा हो जाए जिससे कि वह अक्षय तृतीया के मौके पर अपने नए घर में शिफ्ट हो पाएं। चारु असोपा भी एक्ट्रेस के लिए काफी खुश है और उनको ऐसे जिंदगी में तरक्की करते हुए देख कर काफी ज्यादा उनको दुआएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया और तलाक हो गया। तलाक के बाद भी बेटी की वजह से दोनों के बीच करीबियां आ गई थी। लेकिन एक बार फिर से दोनों दूर हो गए हैं। चारु के मुंबई छोड़ने पर राजीव ने कहा कि वह उनको बेटी जियाना से दूर रखना चाहती हैं। साथ ही वह इसके खिलाफ कोर्ट जाने की भी सोच रहे हैं।

Read more about: charu asopa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X