राजीव से अलग होने के बाद चारू असोपा ने दी गुड न्यूज़, प्राइवेट तस्वीरों में दिखी ऐसी हालत

Charu Asopa

Charu Asopa Good News: टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। सबसे ज्यादा राजीव और चारू के बनते बिगड़ते रिश्ते सुर्खियों में रहते हैं। वर्क फ्रंट में एक्टिंग से ज्यादा राजीव सेन और चारू असोपा के व्लॉग्स वायरल रहते हैं।

राजीव और चारू दोनों के ही यूट्यूब पर अपने अलग अलग व्लॉग चैनल्स हैं। इनके जरिए वो अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। अब एक बार फिर से चारू ने ऐसे अपडेट दिया है जिसके बाद फैंस उन्हें भर भरकर बधाईयां दे रहे हैं। दरअसल, चारू ने इस व्लॉग में फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है।

चारु ने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी एक साल की बेटी जियाना अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए कितनी उत्साहित थीं। व्लॉग में चारु को अपने नए घर में पूजा करते हुए और पूजा में शामिल हुए मेहमानों को नाश्ता व प्रसाद देते हुए भी देखा गया। उन्होंने खुलासा किया कि उनके नए अपार्टमेंट में दो बेडरूम हैं और एक कमरा अभी तैयार हो रहा है।

पूजा के बाद, चारु ने अपने अपने फॉलोअर्स को शिफ्टिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "आखिरकार, मैंने घर बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन अब मैं थक गई हूं। आज का दिन मेरे लिए एक शुभ दिन था, क्योंकि हम न केवल अपने नए घर में शिफ्ट हुए, बल्कि मेरे भाई और भाभी को एक बेबी बॉय का आशीर्वाद भी मिला है। मैं आज आंटी (बुआ) बन गई। तो नई शुरुआत के लिए इस दिन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।" इसके साथ ही उन्होंने बच्चे से मिलने और उसके साथ खेलने की अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की।

इससे पहले, 'ईटाइम्स टीवी' के साथ अपने एक इंटरव्यू में चारु ने बताया था कि एक सिंगल मदर होने के नाते उन्हें मुंबई में घर ढूंढने में कितनी परेशानी हुई थी। उन्होंने कहा था, ''मैंने सिंगल मदर के तौर पर इसका सामना किया है। मुझे एक फ्लैट पसंद आया था, लेकिन वे (मालिक) बहुत रूढ़िवादी थे। जब उन्हें पता चला कि मैं सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी, तो यह जानकर वह परेशान हो गए थे।"

Read more about: charu asopa rajiv sen bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X