बेटी संग बीकानेर में बसी Charu Asopa, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- फ़र्क़ पड़ना बंद हो गया है...

Charu Asopa

Charu Asopa Slams Trollers: टीवी की मशहूर अभिनेत्री चारु असोपा अभी के समय में अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने मुंबई छोड़ दी थी और अब लगातार वह खबरों में बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर में शिफ्ट होने का फैसला लिया है।

चारु असोपा का कहना है कि वह मुंबई काम के लिए आती-जाति रहेंगी। लेकिन अब बीकानेर में वह परमानेंट तौर पर शिफ्ट हो चुकी हैं। दरअसल आपको बता दें कि वह एक्टिंग के साथ-साथ क्लॉथिंग का भी ऑनलाइन बिजनेस कर रही है। जिसमें वह साड़ी और सूट से लेकर ब्यूटी का सामान बेच रही है।

अब चारु असोपा अपनी बेटी के साथ में बीकानेर में ही जाकर शिफ्ट हो चुकी है। वह अपने फैन्स के साथ यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपनी निजी जिंदगी की अपडेट भी देती रहती है। अब हाल ही में उन लोगों को एक्ट्रेस में मुंह तोड़ जवाब दिया है जो उनको ट्रोल करते हैं।

चारु असोपा ने कहा कि "मैं अब किसी से भी अटैच नहीं होती हूं और ट्रोलिंग से तो मुझे बिल्कुल भी फर्क पड़ना बंद हो चुका है। इसीलिए मैं अब काफी शांति के साथ में जी रही हूं और दुनिया भर की दुनियादारी से दूर हूं। कितना अच्छा लग रहा है और जब आप सारी दुनियादारी से बाहर आ जाते हैं तो कोई भी आपके बारे में कुछ भी कहे, कुछ भी सोचे आपको फर्क नहीं पड़ता।"

चारु असोपा ने आगे बात करते हुए कहा कि "क्योंकि आपको पता है कि आप एक शांति भारी जगह पर रह रहे हैं। आपके मन के अंदर भी शांति है तो बाहर कितना भी हल्ला होता रहे आपको कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।"

Read more about: charu asopa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X