Charu Asopa फिर हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल, एक्स पति राजीव संग शेयर कर दिया ऐसा वीडियो

Charu Asopa And Rajeev Sen Spotted On A Coffee Date

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी एक्स वाइफ चारू असोपा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि बीते 8 जून 2023 को दोनों ने तलाक ले लिया. राजीव और चारू असोपा दोनों का रिश्ता महज़ 4 सालों में टूट गया. लेकिन आपको बता दें कि उनकी एक छोटी सी बेटी जियाना भी है. जिसको लेकर वह दोनों ही काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. पिछले 1 साल से राजीव और चारू असोपा की जोड़ी को काफी इंटरनेट पर ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन अब तलाक होने के बावजूद भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा रहा है. जिस वजह से फैंस का भी माथा चकरा गया है.

तलाक के बाद भी चारु और राजीव कर रहे टाइम स्पेंड

बीते दिन चारू असोपा और राजीव सेन अपनी बेटी जियाना के साथ में कॉफी डेट पर स्पॉट किए गए. यहां तक कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर वीडियो भी साझा की. जिसमें दोनों अपनी बेटी के साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. यहां तक कि इस पोस्ट में राजीव के पिता भी नजर आए. कपल की बेटी को चारु ने अपनी गोदी में बिठा रखा था. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया. एक और इंस्टा स्टोरी में चारू असोपा और राजीव सेल दोनों ही बहुत ही टेस्टी मिठाइयों के साथ में कॉफी डेट को इंजॉय करते हुए नजर आए.

चारु और राजीव हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

तलाक लेने से पहले चारू असोपा और राजीव सेन ने एक दूसरे पर काफी इल्जाम लगाए. लेकिन तलाक होते ही दोनों को बार-बार एक दूसरे के साथ में देखा गया. जिस वजह से दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'डेली सोप है क्या इनकी लाइफ।' वहीं एक और यूजर लिखता है कि "रिश्तो को मजाक बनाकर रख दिया है। " यहां तक कि कुछ लोगों ने उनके इस बर्ताव को पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे दिया है.

राजीव सेन ने चारु को ऑफर की वेबसीरीज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजीव सेन ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया था. जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने चारू असोपा को एक वेब सीरीज भी ऑफर की है. इतना ही नहीं राजीव उम्मीद कर रहे हैं कि एक्ट्रेस उनके इस ऑफर को स्वीकार कर लें. यहां तक कि ई-टाइम्स को राजीव सेन ने एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने कहा कि "हम अगले महीने से शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. मैंने इस सीरीज के लिए चारु को ऑफर किया. ये रोल काफी चैलेंजिंग है. मैंने उनके शानदार अभिनय को देखते हुए यह फैसला लिया. मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा करेंगी. इतना ही नहीं मैंने और चारु ने इससे पहले कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की है. मैं उम्मीद करता हूं कि वह राजी हो जाएंगी."

More from Filmibeat

Read more about: charu asopa rajeev sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X