Charu Asopa का पति Rajeev Sen पर मारपीट का आरोप- मुझे तलाक चाहिए, 3 साल बर्बाद कर दिया

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन ने तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी। और तलाक की खबरों के बाद फिर से एक दूसरे को मौका देने का फैसला किया था। एक अखबार से बातचीत में चारू ने राजीव के साथ अपने रिश्ते पर कई खुलासे किए हैं। चारू ने कहा है कि राजीव हर झगड़े के बाद गायब हो जाते हैं।
हमारी शादी के बाद लगातार झगड़े हो रहे हैं। राजीव हर लड़ाई के बाद हफ्ते या फिर महीने के लिए गायब हो जाते हैं। किसी भी तरह से हमारी बातचीत नहीं होती है। मैं ना उनसे बात कर पाती हूं और ना ही उनका का ठिकाना जान पाती हूं। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले 3 महीने के लिए उन्होंने मुझे छोड़ दिया था। मैं तब अकेली थी। वह आगे कहती हैें कि मुझे यह महसूस हुआ कि वह 45 साल के हैं। मैं उन्हें नहीं बदल सकती हूं। हमारे बीच कई सारी समस्याएं हैं। मुझे उम्मीद थी कि बेटी जियाना की खातिर उनका समाधान हो जाएगा। ऐसा नहीं हुआ।

राजीव सेन ने मुझ पर हाथ उठाया- चारू असोपा
चारू ने कहा कि राजीव मुझे गाली दे चुके हैं। मुझ पर हाथ उठा चुके हैं। वह मुझ पर शक करते हैं। अकबर-बीरबल की शूटिंग के दौरान राजीव ने मुझे मेरे सह-कलाकारों से दूर रहने का मैसेज भेजा था। राजीव ने मुझे डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी है। राजीव ने मुझसे कहा है कि मुझे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। मुझे मदद की जरूरत है। चारु ने कहा है कि वह जल्द ही तलाक की कार्यवाही करेंगी।

3 साल बर्बाद कर दिया मैंने- चारू असोपा
वह आगे कहती हैं कि मैं अब इस शादी को और घसीटना नहीं चाहती हूं। मैं पहले ही साढ़े तीन साल बर्बाद कर चुकी हूं। राजीव ने एक वेबसाइट से बात करते हुए चारू के लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। राजीव का कहना है कि जब मुझे पता चला कि मेरी बेटी बीमार है मैं उससे मिलने चला गया। वह अपने पिता को देखकर बहुत खुश थी। चारु के लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

राजीव ने बताया चारू झूठ बोल रही हैं
ई टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार राजीव ने कहा किचारु को पता था जब मैं पिछली बार दांत के डॉक्टर के पास दिल्ली गया था। वह मुझे बिना बताए मुंबई के लिए निकल गई। आज जिस स्तर पर हमारा रिश्ता है इसके लिए हम दोनों जिम्मेदार हैं।

हमारी शादी को मार डाला है- राजीव सेन
राजीव ने कहा कि मैं कभी भी तलाक नहीं चाहता था। मैंने उसे खुशी देने के लिए शादी की थी। बदले में मैं भी प्यार और खुशी चाहता हूं।चारु को अपने यू ट्यूब की दुनिया से बाहर निकलकर परिवार को महत्व देने की जरूरत है। मेरे ख्याल से बहुत अधिक अहंकार और बुरे दोस्तों ने हमारी शादी को मार डाला है।


Click it and Unblock the Notifications