बेटी के कारण Charu Asopa- Rajeev Sen का नहीं होगा तलाक? आखिर क्यों बोलीं- पछतावा हो रहा है

Charu Asopa, Rajeev Sen Divorce:टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन ने कुछ समय पहले एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाया। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि दोनों एक हो गए हैं। इसकी वजह उनकी 1 साल की बेटी जियाना है। चारू असोपा और राजीव सेन एक दूसरे से अलग रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जहां पर जियाना सेन अपने माता-पिता के साथ एक फ्लैट में नजर आ रही हैं। ऐसा मालूम होता है कि बेटी की परवरिश के लिए राजीव और चारू ने अपने बीच के मनमुटाव को दूर करने का निर्णय लिया है। खुद इस बारे में चारू असोपा ने बात की है। एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर अपना पक्ष सामने रखा है।

राजीव और मेरे बीच चीजें अब बिल्कुल सही
एक वेबसाइट से बातचीत में चारू असोपा ने राजीव के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा है कि राजीव और मेरे बीच चीजें अब बिल्कुल सही हैं। हम दोनों चाहते हैं कि हमारा रिश्ता अब फ्रेंडली रहना चाहिए। इसकी वजह यह है कि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है।

जियाना के लिए कुछ निगेटिव नहीं
बड़े होने के साथ वह अब अपने आस-पास की चीजों को समझ रही है। मैं नहीं चाहती हूं कि जियाना के लिए कुछ निगेटिव होना चाहिए। चारू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राजीव के साथ हुई चीजों से उन्हें काफी पछतावा हो रहा है। चारू ने आगे कहा कि पहले ही हम दोनों की तरफ से काफी कुछ बोला और किया जा चुका है। जब जियाना बड़ी हो जाएगी तो बहुत सी चीजें देखेगी।

बातों पर पछतायेंगे
मुझे ऐसा लगता है कि राजीव और मैं दोनों उन बातों पर पछतायेंगे जो हमने कही हैं। लेकिन जो कुछ भी हुआ वह अब हो चुका है। यह अतीत की बात है अब समय आ गया है कि हम आगे बढ़ें और थोड़ा संभल जाएं।

बीते महीने लिया था तलाक का फैसला
आपको बता दें कि राजीव सेन पर चारू असोपा ने धोखा देने और शक करने का आरोप लगाया था। साथ ही राजीव का कहना था कि चारू यह सब अपने फायदे और पैसों के लिए कर रही हैं। ज्ञात हो कि राजीव सेन ने साल 2019 में चारूअसोपा से शादी की थी। साल 2021 में उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम जियानारखा। जियानाने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया।


Click it and Unblock the Notifications











