Charu Asopa और Rajeev Sen के तलाक की डेट आई सामने, लाख कोशिशों के बाद भी टूटा सुष्मिता सेन के भाई का घर

Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: चर्चित सेलेब्रिटी कपल चारू असोपा और राजीव सेन पिछले काफी समय से अपनी शादी में आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने इस रिश्ते में कई बार एक होने की कोशिश की लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी अब उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
चारू और राजीव ने लगाए कई आरोप
चारू और राजीव ने पिछले साल एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान जारी किए और चारु ने राजीव पर घरेलू हिंसा और अन्य आरोप भी लगाए। हालांकि, उन्होंने पिछले साल कानूनी रास्ता अपनाया और तलाक के लिए अर्जी दी। चारू को यकीन था कि वह तलाक चाहती है, राजीव ने कई मौकों पर शेयर किया कि वह चारू के साथ दोबारा शुरुआत करने को तैयार हैं, लेकिन चारू हर हाल में राजीव से अलग होना चाहती थीं और आज इनके तलाक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
8 जून को होगा तलाक
चारु फिलहाल अपनी बेटी जियाना के साथ मुंबई के एक फ्लैट में अकेली रहती हैं। ये कपल अपनी बेटी के लिए कई बार साथ नजर आता है और दोनों मिलकर ही बेटी को पाल रहे हैं। उन्हें अक्सर फैमिली फंक्शन में शामिल होने या अपनी बेटी को बाहर ले जाते हुए देखा जाता है। ETimes ने बताया कि इस साल जनवरी से उनके तलाक की कार्यवाही चल रही है। कोर्ट ने काउंसलिंग सेशन के बाद कपल को छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड दिया था और अब अंतिम सुनवाई की तारीख 8 जून को होगी, जिसके बाद उनका तलाक हो जाएगा।
9 जून को हुई थी शादी
चारू असोपा और राजीव सेन कई सालों से एक-दूसरे के प्यार में थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 9 जून, 2019 को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। 2021 में, चारू और राजीव माता-पिता बने। कपल ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा। लेकिन बेटी के जन्म के बाद भी इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। चारू और राजीव दोनों ने अपनी बेटी की खातिर कई बार पैचअप करने की कोशिश की। लेकिन बात और भी बिगड़ गई और दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए।
जियाना के साथ नजर आते हैं राजीव
फिलहाल चारु और राजीव दोनों अपने मतभेदों के कारण अलग रहते हैं और उनकी बेटी जियाना अपनी मां के साथ रहती है। हाल ही में, राजीव अपनी बेटी के साथ समय बिताने के लिए चारू के नए घर में गए। ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें तलाक ना लेने की सलाह भी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications