तलाक के 1 साल बाद फिर साथ हुए चारू असोपा और राजीव सेन ? दुबई में एक्स पति संग मना रही हैं क्रिसमस

Charu Asopa and Rajeev Sen celebrate Christmas Together: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर कर फैन्स के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं।
एक्स हसबैंड संग दुबई गईं चारू असोपा
चारू कभी अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन और बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन फिलहाल तो क्रिसमस के मौके पर चारू असोपा अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन और ससुराल वालों के साथ दुबई गई हुई हैं जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। कभी वह क्रिसमस मनाती नजर आती हैं तो भी वह राजीव और बेटी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
चारू ने एक्स हसबैंड संग शेयर कीं तस्वीरें
लेकिन फिलहाल तो चारू ने एक ऐसा तस्वीर शेयर की है जिसे देख फैन्स को लग रहा है कि कुछ तो खास है। जी हां, हाल ही चारू ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक्स हसबैंड राजीव के साथ कपल फोटो शेयर की जहां चारू राजीव संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों के बीच का बॉन्ड काफी स्ट्रांग दिखता नजर आ रहा है। इन फोटोज़ के शेयर करने के साथ-साथ कैप्शन में चारू दुबई नाइट लिखती हैं साथ ही में वह फोटो क्रेडिट अपनी ननद सुष्मिता सेन को देती हैं।
तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
चारू की इस तस्वीर को देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फिर से साथ में हो गए ? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों साथ में अच्छे लगते हो कितना अच्छा बॉन्ड है फिर तलाक क्यों लिया। वहीं तीसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- क्या मजाक चल रहा है कभी दोनों का तलाक हो जाता है तो कभी दोनों साथ हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications