चारू असोपा और राजीव सेन फिर हुए रोमांटिक, रिलेटिव की शादी से वायरल हुआ डांस वीडियो!

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा एक दूसरे के साथ ना होकर भी अक्सर एक दूसरे को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जिसपर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दोनों चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक साथ आए और उन्होंने शादी में रोमांटिक गीत पहला पहला प्यार है पर भी डांस किया।
चारू ने अपने स्टेज परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया। चारु ने इस मौके पर मंच पर सोलो परफॉर्मेंस भी दी थी। उनके जब वो डांस कर रहीं थीं तब राजीव उनके साथ स्टेज पर पहुंच गए थे। इसके बाद टीवी कलाकारों ने सलमान खान की हिट फिल्म मैंने प्यार किया के गाने पहला पहला प्यार है में रोमांटिक डांस किया।
जैसे ही इस वीडियो को चारू ने साझा किया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इस शादी में अभिनेत्री चारू अकेली नहीं पहुंची थी बल्कि उनकी बेटी जियाना भी पहुंची थीं।
इसके अलावा राजीव की बहन सुष्मिता सेन भी शादी में शामिल हुईं और उन्होंने बाद में स्टेज पर डांस भी किया। सुष्मिता के पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल, उनकी बेटियां भी कोलकाता में शादी में शामिल हुईं।
ये दोनों टीवी की काफी मशहूर जोड़ियों में से एक हैं और दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि वो कभी अलग नहीं हुए थे। उनके फैंस भी दोनों को साथ देखकर काफी खुश रहते हैं और कई तरह के कमेंट्स करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











