Charu Asopa ने लगाया मारपीट का आरोप, पति राजीव सेन का दर्द- बेटी के लिए परेशान, एक्शन लूंगा

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन को तलाक देने का फैसला किया है। चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चारू का कहना है कि राजीव ने उन्हें गाली दी है। साथ ही उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की है। चारू ने कहा है कि उन्हें इस शादी में अपना 3 साल से अधिक का समय बेकार कर दिया है।
चारू ने कहा है कि वह जल्द ही तलाक की प्रक्रिया शुरू करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर दफा झगड़ा करके राजीव उनसे दूर हो जाते हैं। खुद पर लगे सभी आरोपों पर राजीव सेन ने सफाई देते हुए इसे सरासर गलत बताया है। राजीव सेन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं उसे ड्रामा क्वीन ही कहता हूं।
सबसे पहली बात अगर उसे तलाक लेना है तो वह सीधे मुझे या फिर मेरे परिवार को फोन कर सकती हैं। वह स्टेबल इंसान नहीं है। उसे मीडिया को फोन करने की क्या जरूरत थी? राजीव ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि मैं उसे छोड़कर महीने गायब हो जाता हूं। उसे गालियां देता हूं या फिर मारता हूं। उसने मुझ पर झूठा आरोप लगाया है। मैंने हमारे रिश्ते के बारे में कभी भी मीडिया से बात नहीं की।
मैं हमेशा से उसके आरोपों का जवाब देने के लिए मीडिया के सामने आया हूं। मैं फिलहाल अपनी बेटी के लिए परेशान हूं। जो उसके साथ रह रही है। राजीव ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए एक्शन लेंगे। हमारी जिंदगी पूरी तरह से लोगों के बीच है। हमारे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो हैं। इन सारे वीडियो को देखकर लोगों को समझ आएगा कि कौन सही है और कौन गलत। मैं भी चारू असोपा और उसके परिवार के बारे में बहुत कुछ बोल सकता हूं। लेकिन मैं उनकी इज्जत करता हूं। मैं ऐसा नहीं करूंगा। बता दें कि दूसरी दफा चारू असोपा और राजीव सेन ने तलाक लेने का ऐलान किया है।


Click it and Unblock the Notifications