बिकनी किलर की बीवी होंगी बिग बॉस 5 में

कलर्स चैनल में आने वाला शो बिग बॉस हमेशा से ही विवादों में रहा है। इस शो में अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की प्रेमिका मोनिका बेदी भी आ चुकी हैं। इसके अलावा दस्यु सुंदरी सीमा ने भी इस शो में हिस्सा लिया था।
बिग बॉस के घर में ऐसे लोगों को लिया जाता है जिनका नाम किसी ना किसी विवादों के साथ जुड़ा रहा है। इस शो में ये लोग अपनी सच्चाई लोगों तक पहुंचाते हैं और काफी हद तक जिंदगी को नये सिरे से जीना सिखते हैं।
बिग बॉस 5 के इस सीजन में शोभराज की पत्नी के इस शो में आ जाने से कलर्स को काफी दर्शकों के मिलने की उम्मीद है। निहिता मूलतः नेपाल से हैं ये 2008 में चार्ल्स शोभराज से जेल में मिलने गयी थी और बाद में उनकी शादी की खबरें आने लगी।
इनकी शादी की किसी भी बात को लेकर जेल अधिकारी साफ इंकार करते हैं, लेकिन शोभराज और निहिता ने नेपाली रीति-रिवाजों से शादी करने का दावा किया है, वे खुद को पति-पत्नी ही कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











