Extra Marital Affair: पति की गंदी हरकते दिखाकर वड़ा पाव गर्ल ने खोया आपा, जानिए कौन हैं घर तोड़ने वाली युगम
Vada Pav Girl Chandrika Dixit Husband Extra Marital Affair: बिग बॉस फेम दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोती बिलखती और अपना आपा खोती बेहद बुरी कंडीशन में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से पर्दा उठाया है।

पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर खोया आपा
इस वीडियो में चंद्रिका अपने पति पर गुस्सा करती और उनकी गंदी करतूतों और धोखे से पर्दा उठाती दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने कहा कि उनके पति काफी समय से किसी और महिला से बात कर रहे थे। चंद्रिका ने यह भी बताया कि वह लंबे समय तक चुप रहीं और रिश्ते को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन जब सहन नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी बात सबके सामने रखी।
फोटो और चैट दिखाकर खोले सबूत
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ चैट के स्क्रीनशॉट भी डाले हैं, जिन्हें वह अपने आरोपों का सबूत बता रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "सबूत मेरे पास भी हैं।" यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई हैं और लोग इस मामले पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
युगम के पास भी हैं सबूत
चंद्रिका के पति युगम गेरा अब तक लाइमलाइट से दूर रहते थे, लेकिन आरोप लगने के बाद उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर जवाब दिया। उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई है, लेकिन यह भी कहा कि गलती इतनी बड़ी नहीं थी। युगम ने यह भी कहा कि उनके पास भी कुछ सबूत हैं।
कौन है युगम
वीडियो में युगम ने यह दावा किया कि चंद्रिका की पहचान और कामयाबी में उनका बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "तुझे मैंने बनाया है, याद रख।" फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दोनों तरफ से बयान सामने आ चुके हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।


Click it and Unblock the Notifications











